Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajay Devgn's daughter, Nyasa Devgan will not do any work in Bollywood - अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अभी नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अभी नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अभी नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम

0
अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अभी नहीं करेंगी बॉलीवुड में काम
Ajay Devgn's daughter, Nyasa Devgan will not do any work in Bollywood
Ajay Devgn's daughter, Nyasa Devgan will not do any work in Bollywood
Ajay Devgn’s daughter, Nyasa Devgan will not do any work in Bollywood

मुंबई । बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि अभी उनकी बेटी न्यासा बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेंगी। अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियां बटोरती हैं।

अब उनके बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। अजय ने बताया कि न्यासा अभी देश में नहीं है। फिलहाल वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है और फिल्म इंडस्ट्री में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। हालांकि, आगे चलकर वो अपना मन बदल भी सकती हैं।

न्यासा अभी सिर्फ 15 साल की हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। वैकेशन की फोटोज से लेकर फैमिली संग आउटिंग तक, न्यासा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।