Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ
होम Madhya Pradesh Bhopal अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ

अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ

0
अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ
अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ
अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ
अजय सिंह ने कहा, किसी के बहकावे में आकर किया है मां ने ये सबकुछ

भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने उनकी मां सरोज कुमारी की ओर से उनके समेत तीन परिजनों के खिलाफ अदालत में मामला दायर करने के एक दिन बाद आज आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब किसी के बहकावे में आकर किया जा रहा है।

सिंह ने यहां अपने सरकारी निवास पर संवाददाताओं से चर्चा में यह आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह ने कहा कि वो अपनी मां से प्रार्थना करते हैं कि वे ऐसे लोगों से अपने आप को स्वतंत्र कर लें। सिंह का मानना है कि ऐसे लोगों ने उनकी मां को भावनात्मक रूप से अपने वश में कर रखा है। उन्होंने अपनी मां को सलाह देते हुए कहा कि बेहतर होगा कि वे इस मुद्दे पर अदालत या सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के बजाय उनके साथ बैठें और समस्याओं का समाधान करें।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए वे सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि उन पर लगाए गए आरोपों से वे अत्यंत दुखी और व्यथित हैं। मां ने किसी के बहकावे में आकर असत्य बोला है और समय उन्हें न्याय अवश्य दिलाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए यह अत्यंत दुखद है, जब किसी घरेलू विवाद काे चौराहे पर घसीटा जाए और उसका इरादा सिर्फ राजनैतिक हो।

श्री सिंह ने कहा कि उनकी मां लावारिस नहीं हैं, क्योंकि उनके दो पुत्र हैं। पिता (श्री अर्जुन सिंह) के देहांत के बाद कई सालों तक वे अपनी मां को भोपाल लाने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफल नहीं हुए, क्योंकि वे उनकी बहन (अजय सिंह की) वीना सिंह के बगैर कहीं रहना नहीं चाहती। और राजनीतिक कारणों से उनके और उनकी बहन वीना सिंह के रिश्ते कई वर्षों से सामान्य नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने वीना सिंह के पास रहने वालीं अपनी मां से मिलने और उन्हें संबल प्रदान करने का प्रयास किया।

देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शुमार रहे एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी कल से अचानक सुर्खियों में आ गयीं। कल वे अपनी पुत्री वीना सिंह के साथ यहां अदालत पहुंची और एक मुकदमा दायर किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके पुत्र श्री अजय सिंह उन्हें भोपाल में स्थित आवास ‘केरवा कोठी’ में रहने नहीं देते हैं। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें केरवा कोठी पर कब्जा दिलाया जाए। वर्तमान में श्रीमती सरोज कुमारी नाेएडा में निवास करती हैं और उनकी पुत्री वीना सिंह दिल्ली में रहती हैं।

अर्जुन सिंह और श्रीमती सरोज कुमारी के दो पुत्र अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह तथा पुत्री वीना सिंह हैं। अजय सिंह सीधी जिले के चुरहट से कांग्रेस विधायक होने के साथ ही विधानसभा में विपक्ष के नेता का दायित्व संभाल रहे हैं। उनके बड़े भाई अभिमन्यु सिंह बेंगलुरू में बस गए हैं और राजनीति से दूर व्यवसाय संभाल रहे हैं। श्री अजय सिंह की बहन वीना सिंह का विवाह हो चुका है और वे दिल्ली में रहती हैं। सरोज कुमारी ने कल दायर मुकदमे में श्री अजय सिंह के अलावा उनकी पत्नी और बड़े भाई अभिमन्यु सिंह को भी प्रतिवादी बनाया है। इस मामले में कल ही अदालत ने तीनों को नोटिस जारी किए हैं।