Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने मनाया गणेशोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने मनाया गणेशोत्सव

अजमेर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने मनाया गणेशोत्सव

0
अजमेर : अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला शाखा ने मनाया गणेशोत्सव

अजमेर। वैश्य समाज की महिला इकाई की ओर से राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की भावना व पुरा महत्व के पर्व को सामूहिक रूप से मनाने के प्रयास रंग लाने लगे हैं। इसी क्रम में अन्य उत्सवों की भांती सोमवार को गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इकाई की जिलाध्यक्ष वर्षा फतेहपुरिया ने बताया कि गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत गणपति सजाओ, गणपति की झांकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक गीत, लोक नृत्य, गणपति जी की कहानी पर नृत्य नाटिका सहित विभिन्न धर्म अध्यात्म से परिपूर्ण आयोजन किए गए।

जिला महामंत्री सीमा खंडेलवाल ने बताया कि बाल प्रकाश आश्रम के नन्हे-मुन्ने बालकों को गणपति मान उनका पूजन कर लड्डुओं का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2022 से 25 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।