Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा

अजमेर : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा

0
अजमेर : ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान को गति देने पहुंचे अतर सिंह भढाणा

अजमेर। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है। जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी परेशान है, जिसका आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब इन्हीं परेशानियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। यह बात अजमेर संभाग प्रभारी अतर सिंह भढाणा ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक सहित कई मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं ने को कांग्रेस को हटाने का मन बना लिया है।

राजस्थान में गैंगवार, तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। कब पत्थर चले, कर्फ्यू लग जाए किसी को नहीं मालूम। यह सरकार हिंदू उत्सवों और त्योहारों को टारगेट करने में लगी है।

हमारा प्रदेश बेटियों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित बहन के साथ पति के सामने रेप करते हैं। वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं।

एक ओर आ रहे सर्वे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एकतरफा आशीर्वाद वाले बयान पर पूछे सवाल के जवाब में भडाणा ने कहा कि इस बार भाजपा के पक्ष में आंधी आएगी। मुख्यमंत्री के चेहरे और वसुंधरा राजे को फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि सामूहिकता के साथ भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर काम करती है। सब एक सहमती से आगे बढ़ेंगे और भाजपा की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि एक अगस्त को जयपुर में राज्य व्यापी महाघेराव में अजमेर संभाग से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे है। संख्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह ज्यादा है साधन कम पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान। दलित पर अत्याचार नहीं सहेगा राजस्थान, अपराध नहीं सहेगा राजस्थान, पेपर लीक से युवा परेशान नहीं सहेगा राजस्थान, भ्रष्टाचार नहीं सहेगा राजस्थान। आज जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों से विचार विमर्श करके आगामी 1 अगस्त को सचिवालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई हैं।

फेलियर कार्ड का वितरण

आज अजमेर शहर में नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अंतर्गत भाजपा ज़िला कार्यकारिणी, पृथ्वीराज मण्डल कार्यकारिणी, आर्य मण्डल कार्यकारिणी, युवा मोर्चा कार्यकारिणी, महिला मोर्चा कार्यकारिणी, ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी, SC मोर्चा कार्यकारिणी अजमेर के साथ, संभाग सह प्रभारी अतर सिंह भड़ाना, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, जिलाध्यक्ष अजमेर रमेश सोनी, प्रदेश मिडिया सह प्रभारी अरविन्द यादव, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्राहुल जयसवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अंकित गुर्जर, SC मोर्चा दयाल राम सवासिया एवं समस्त कार्यकर्ता अजमेर ज़िला के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी द्वारा कांग्रेस सरकार का फेलियर कार्ड का वितरण आम जनता के बीच किया गया।

एफआईआर फेल इनफार्मेशन रिपोर्ट कार्ड का लगाया कैंप

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर आर्य मंडल की ओर से रविवार को भगवान गंज चौराहे पर कांग्रेस सरकार के विरोध में एफआईआर फेल इनफार्मेशन रिपोर्ट कार्ड, कैंप, धरना व पत्रक वितरण किए गए साथ व क्षेत्रवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात सुनाई।

मंडल प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब है। कांग्रेस का प्रशासन शहर में समस्त व्यवस्थाओं में फेल हो चुका है। कांग्रेस के शासन जंगलराज से जनता बेहद आहत है। जनता अब बहन बेटियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। किसानों की बदहाली इस कदर है कि 19500 से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। किसान आत्महत्या करने का मजबूर है। बिगडती कानून व्यवस्था, जंगलराज, दलित और महिला उत्पीडन से प्रदेश शर्मिंदा हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा

केंद्र की भाजपा सरकार ने समाज के साधारण व्यक्ति सहित हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है, जिसमें दलित, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम किया है। सरकार की जो कानून व्यवस्था चरमर्रा गई है, युवाओं को रोजगार देने में असफल रही, ऐसे में एक ही विकल्प है कि भाजपा की सरकार को लाना होगा।

मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि यहां लगाए गए कैंप में लोगों ने सरकार के खिलाफ शिकायत भी लिखवाई। एक शिकायत में बताया गया कि गऊशाला से रामगंज थाने तक रोड बदहाल हो चुकी है। डेढ़ वर्ष से स्वीकृत बजट के बाद भी यह सड़क नहीं बनवाई जा रही है। वृद्धजनों को पेंशन लागू की गई है, उन्हें पेंशन नहीं मिल रही है। बिजली के बिलों की समस्याओं को लेकर आमजन में आक्रोश है जिससे लेकर एफआईआर फेल इनफार्मेशन रिपोर्ट कार्ड का एक कैंप लगाया गया। कैंप के बाद सभी ने शक्ति केंद्रों पर मन की बात का कार्यक्रम सुना।

इस अवसर पर हरीश चौहान, भवानी सिंह जेदिया, अनुजसिंह चौहान, रविकांत, मोहन लालवानी, बलराम कृष्ण, राजू भक्तानी, रोहित तंबोली, राम धनवाणी, ललित सांमरिया, सागर झामनानी, विजय गोयर, सुरेश गुर्जर, अटल शर्मा, कैलाश बुरारीया, हेमन्त सुनारीवाल सहित सभी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा अध्यक्ष, उपस्थित थे।