Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
4 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे अजमेर के भाजपाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer 4 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे अजमेर के भाजपाई

4 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे अजमेर के भाजपाई

0
4 मार्च को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे अजमेर के भाजपाई

अजमेर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ 4 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय बैठक आयोजित की गई।

आगामी 4 मार्च को युवा विरोधी कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ युवा आक्रोश महाप्रदर्शन के तहत विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि राजस्थान में कांग्रेस ने 4.5 साल के शासन में सबसे ज्यादा ठगी और वादाखिलाफी करने का काम बेरोजगार नौजवानों के साथ किया है, जिसके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर अजमेर शहर के कार्यकर्ता 4 मार्च को सड़क पर उतरकर कांग्रेस की अकर्मण्यता और कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान में लूट, चोरी और सीनाजोरी चल रही है, लेकिन
सरकार सो रही है। इस कुशासन वाली कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प प्रदेश का प्रत्येक जन ले चुका है। इसी को लेकर अजमेर से अधिकाधिक लोग विधानसभा का घेराव करने जयपुर जाएंगे। चौधरी ने सभी पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत समिति के सदस्यों से आव्हान किया की घेराव में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर कांग्रेस के खिलाफ अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं।

बैठक में किशनगढ़ सभापति दिनेश सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष आनंद सिंह राजावत, जयकिशन पारवानी, विकास सोनगरा, घीसू गढ़वाल, महेंद्र पाटनी, सतीश बंसल, मोहन लालवानी, जयराम मालाकार, प्रकाश बंसल, हेमंत सांखला, राजेश घाटे, राजेन्द्र राठौड़, राजेश शर्मा, रचित कच्छावा पारसमल बाकलीवाल, रविंद्र जसोरिया, मुकेश खींची, राहुल जैसवाल, अंकित गुर्जर, करतार चौधरी, शफीक खान, राजेश शर्मा, राजू साहू, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुभाष जाटव, गंगाराम सैनी, विक्रम तंबोली, अशोक मुदगल, शंभू शर्मा, रोहित सोगरा, रोहित यादव, अफशान चिश्ती आदि उपस्थित रहे।

त्रिपुरा एवं नागालैंड में कमल खिलने की जताई खुशी

त्रिपुरा एवं नागालैंड मे कमल खिलने पर भाजपा शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नेतृत्व और पार्टी के अंत्योदय के संकल्प पर आमजन के विश्वास को दर्शाती है।