Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अब बीजेपी महिला मोर्चा ने खोला राजा जैन के खिलाफ मोर्चा
होम Rajasthan Ajmer अब बीजेपी महिला मोर्चा ने खोला राजा जैन के खिलाफ मोर्चा

अब बीजेपी महिला मोर्चा ने खोला राजा जैन के खिलाफ मोर्चा

0
अब बीजेपी महिला मोर्चा ने खोला राजा जैन के खिलाफ मोर्चा

अजमेर। फेसबुक पर भाजपा महिला नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कथित कांग्रेस नेता राजा जैन के खिलाफ कार्रवाई और उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई।

भाजपा महिला मोर्चा अध्क्ष रश्मि शर्मा के नेतृत्व में मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब 11 बजे एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि आनंद नगर गली नंबर 13 निवासी राजा जैन जो कि मदारगेट पर घी का व्यवसाय करता है ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भाजपा महिलानेत्रियों के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी लिखी हुई है।

उसने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हर महिला और लडकी को लोग शक की निगाहों से देखते हैं, जो कि सही है। सभ्य एवं शालीन परिवार वाले अपने परिवार की महिलाओं को भाजपइयों के संपर्क से दूर रखें, बचाव ही उपचार है।

इस प्रकार की टिप्पणी से भाजपा महिला कार्यकर्ता ही नहीं वरन सभी महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार अशोभनीय व महिला समाज को कलंकित करने वाला उक्त प्रोफाइल राजा जैन द्वारा अपने फेसबुक पर लिखित कर और प्रचारित कर उनके सम्मान व चरित्र को गिराने का जघन्य अपराध किया है। जिससे भाजपा महिला कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि समस्त समाज व संगठन की महिलाओं की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा है।

भाजपा की सभी महिला समाज और नारी समाज का सम्मान करती है। इस प्रकार आपराधिक प्रवृति के कांग्रेसी कार्यकर्ता के विरुद्ध ठोस कार्रवाई किया जाना न्यायोचित होगा।