
अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी ने स्थानीय पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विधायक कोष से 29.32 लाख रुपए आज और स्वीकृत किए।
देवनानी इससे पहले पच्चीस लाख रुपये स्वीकृत कर चुके हैं। इस तरह कुल 54.32 लाख रुपए ऑक्सीजन प्लांट के लिए स्वीकृत किए हैं। देवनानी ने बताया कि कलेक्टर से वित्तीय स्वीकृति के साथ प्लांट को जल्द स्थापित करने की मांग की गई है ताकि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी दूर हो सके।
उन्होंने बताया कि 21 नए बेड बुधवार से शुरू हो जाएंगे जिस पर ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी। वर्तमान में यहां 29 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के लिए कुल 100 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज