Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आर्य मंडल ने लिया मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer आर्य मंडल ने लिया मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

आर्य मंडल ने लिया मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

0
आर्य मंडल ने लिया मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के आर्य मंडल की कार्यसमिति की सोमवार को आशागंज स्थित सिंघु वाडी कम्यूनिटी हाल में हुई बैठक में मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यसमिति संयोजक नरेंद्र सोनी एवं ललित सामरिया ने बताया कि आर्य मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने मंडल के कार्यकलापों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। एक कार्यकर्ता के निधन से रिक्त हुए मंडल उपाध्यक्ष पद पर शंकर नाथ को व मंडल मंत्री पद पर मोहन मोटवानी को नियुक्त कर उनका स्वागत किया गया।

मंडल की कार्यसमिति के प्रथम सत्र में शहर जिला महामंत्री एवं पूर्व उप महापौर संपत सांखला ने जनाक्रोश यात्रा के संबंध में जानकारी दी एवं राज्य सरकार की विफलता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार अपने दायित्व को निभाने में विफल रही है। प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ रहे हैं। बिजली के बिल मै 9 बार वृद्धि हो चुकी है। पेपर लीक से बेरोजगारों के हितों पर कुटाराघात हो रहा है। शिक्षकों से ट्रांसफर के नाम से पैसे लेने, खस्ताहाल सड़कों से हर आम और खास जूझ रहा है। आम जन की यही नाराजगी आगामी जनाक्रोश यात्रा में दिखेगी। आर्य मंडल जन आक्रोश यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेगा।

कार्यकारिणी समिति के दूसरे सत्र में आर्य मंडल के प्रभारी कमल प्रकाश किशनानी ने बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पन्ना के प्रमुख के महत्व के बारे बताते हुए जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख का कार्य संपन्न करने की बात कही।

कार्यसमिति के तीसरे सत्र में एससी मोर्चा के शहर अध्यक्ष मुकेश खींची ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। आर्य मंडल के गरीब लोगों के लिए केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाएं जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना,स्किल इंडिया मिशन, स्टार्टअप इंडिया योजना, डिजिटल इंडिया किस तरह लाभकारी हो रही हैं इस बारे में चर्चा की गई।

इस अवसर पर आर्य मंडल के महामंत्री भवानी सिंह जेदिया, मनोज डीडवानिया, उपाध्यक्ष ताराचंद सिवासिया, अटल शर्मा, सरोज भाटी, राजकुमार मौर्य, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मोनिका डलवाल, जितेंद्र कुमार शुक्ला,पार्षद सीता टाक, किरण तुनगरिया, हेमलता खत्री, विक्रम तंबोली, हेमंत सुनारीवाल, बलराम कृष्ण, शक्ति केंद्र प्रभारी चंपालाल, राजेंद्र सिंह रंधावा, सूरज डागर, ईश्वर सिंह रावत, हेमंत जावा, सागर झामनानी समेत बडी संख्या में पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।