Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विकास कार्यो और मोदी के नेतृत्व से अजमेर की जनता खुश : अर्जुन मेघवाल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विकास कार्यो और मोदी के नेतृत्व से अजमेर की जनता खुश : अर्जुन मेघवाल

विकास कार्यो और मोदी के नेतृत्व से अजमेर की जनता खुश : अर्जुन मेघवाल

0
विकास कार्यो और मोदी के नेतृत्व से अजमेर की जनता खुश : अर्जुन मेघवाल

अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव बीजेपी विकास कार्यो के बूते लड रही है। पार्टी कोरे वादे नहीं कर रही बल्कि काम करके दिखा रही है। जीएसटी और नोटबंदी आजादी के बाद सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक है, जिसका लाभ भविष्य में देश को मिलेगा। ये बात केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में सुधार का ही परिणाम है कि रेवेन्यू कलेक्शन में अच्छी वृद्धि हुई है, अब देश का रेवेन्यू कलेक्शन 18 लाख करोड़ हो गया है। इसे 20 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है जो थोड़े समय में पूरा हो जाएगा। यही पैसा देश के विकास कार्यों में खर्च होने वाला है।

अजमेर शहर के विकास में स्मार्ट सिटी, हेरिटेज सिटी, ह्रदय योजना जैसी कई योजनाओं के जरिए काम हो रहा है। आनासागर झील के सौंदर्य के लिए गौरव पथ तथा पाथ वे का निर्माण प्रगति पर है। मेघवाल ने डिजिटल इंडिया ट्रांजेक्शन और जन धन योजना के फायदे गिनाते हुए बताया कि इनसे मजदूरों वर्ग को बहुत लाभ हुआ है। अब पैसा सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर होने से बिचौलियों और दलालों की भूमिका खत्म हो गई है।

जीएसटी से व्यापारी वर्ग लाभान्वित हुआ है। जीएसटी को लेकर शुरुआती दौर में आई परेशानियों में नियमित सुधार किए जा रहे हैं और आगे भी किए जाएंगे। हाल ही में 29 आवश्यक वस्तुओं को जीएसटी से बाहर किया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस के पास अनर्गल आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा ही नहीं है। कांग्रेस आम जनता में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है, जबकि भाजपा अपने विकास कार्यों के आधार पर जनता के सामने एक बेमिसाल उदाहरण पेश करने में जुटी है।

इस मौके पर राजसमंद सांसद हरिओम राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार सिंह लखावत, विजय आचार्य, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, कंवलप्रकाश किशनानी, मोहित जैन, जिर्तेन्द मित्तल, शैलेन्द्र सत्यावला, रोहित यादव ने मौजूद रहें।

अम्बेडकर को सम्मान ही भाजपा ने दिलाया : मदन दिलावर

अजमेर लोकसभा सीट के उपचुनाव प्रचार को व्यवस्थित रूप से आगे बढाते हुए भाजपा डोर टू डोर पहुंच बनाने में जुटी है। शनिवार को पूर्व मंत्री मदन दिलावर, ज़िला प्रमुख वन्दना नोगिया, अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पंवार, कार्यालय मंत्री हेमराज गंगवाल, ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने वॉर्ड 57 के रामापीर कॉलोनी में ज़िला महामंत्री रविन्द्र चौहान के घर पर बैठक की।

इस मौके पर दिलावर ने कहा कि दलित समाज के लिए अम्बेडकर के योगदान को कभी नहीं बिसराया जा सकता। भाजपा ने अम्बेडकर को सम्मान देते हुए दलित समाज को गौरवान्वित किया है।

मुकेश गर्ग ने कांग्रेस और भाजपा के शासन काल की तुलना करते हुए भाजपा को दलित वर्ग का सच्चा हितैषी बताया। अंत में ज़िलाध्यक्ष जितेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा ने रखा गुर्जर समाज का ध्यान

अजमेर लोकसभा उप चुनाव मे विधायक मानसिंह गुर्जर, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना, ओबीसी जिला महामंत्री अर्जुन गुर्जर ने गुर्जर बहुल पदमपुरा, चचियावास, मंगरी, भागपुरा, हासियाबस, रोड़ास आदि दर्जनों गांवों का दौरा कर गुर्जर समाज के लोगों से संपर्क साधा और 29 जनवरी को भाजपा के पक्ष मे मतदान कर रामस्वरूप लाम्बा को जिताने की अपील की।

इन नेताओं ने कहा कि बीते 4 साल में बीजेपी ने विकास नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा ने समाज के सभी वर्गाें का ध्यान रखा हैं। हमेशा की तरह उपचुनाव में भी गुर्जर समाज न केवल भाजपा को समर्थन देगा बल्कि प्रत्याशी लांबा को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजेगा।

रेगर समाज करेगा लांबा के पक्ष में मतदान

रामदेव विकास समिति, राम पीर कॉलोनी विकास समिति, नरसिंहपुरा रेगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष बाल किशन जाटोलिया, छोटू लाल सवासिया और प्रेम नोगिया ने शनिवार को समाज बंधुओं से भाजपा के पक्ष में मतदान कर कर प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को जिताने का भरोसा दिलाया।

जिला प्रमुख वंदना नोगिया के नेतृत्व में पूर्व पार्षद दयाल राम एससी मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने रेगर समाज की बस्तियों का सघन दौरा कर प्रमुख स्थानों पर मीटिंग ली। समाज के गणमान्यजनों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया। वंदना नोगिया को चुनरी ओढ़ाकर तथा दयालराम को शॉल पहनाकर विश्वास दिलाया कि यह समाज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करेगा।

एससी कमीशन के मंत्री ने किया पुष्कर में जनसंपर्क

29 जनवरी को होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर पुष्कर विधान सभा में एससी कमीशन के मंत्री विकेश खोलिया, जिलाध्यक्ष मुकेश गोयर, अभिषेक बिलोनिया, सुरेन्द्र पंवार, मदन सांखला, संजय बाकोलिया, हेमराज तेजी, गजेन्द्र बाकोलिया, रोहन बाकोलिया, गणेश गुरावा, मदन ओठ, कन्हैयालाल गुरावा सहित अन्य कार्यकर्ताओें ने संपर्क साधा और लांबा को मत और समर्थन देने की अपील की।

यह भी पढें
भाजपा ही राजपूत समाज का घर : राजेन्द्र सिंह राठौड
दूदू विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लांबा का तूफानी दौरा, वोट की अपील
मोदी ने दिया सैनिकों को सम्मान, हम करेंगे भाजपा के पक्ष में मतदान