Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर चुनाव : विभिन्न समाजों का बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर चुनाव : विभिन्न समाजों का बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन

अजमेर चुनाव : विभिन्न समाजों का बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन

0
अजमेर चुनाव : विभिन्न समाजों का बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन

अजमेर। संसदीय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामरूवरूप लांबा के समर्थन में कई जगह विभिन्न समाजों की सभा हुई। नगर रावणा राजपूत सभा और श्री मैथिली ब्राह्मण संस्थान की ओर आयोजित समाजिक सभाओं में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की गई। इन समाजों के पदाधिकारियों ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

नगर रावणा राजपूत सभा की बैठक में अध्यक्ष भगवानसिंह चौहान, गोपालसिंह शेखावत, मोहनसिंह चज्ञैहान, भंवरसिंह नरूका, सोहनसिंह चौहान, चतरसिंह परिहार और सम्मानसिह बडगुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी तरह अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की ओर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीएस विश्नार, प्रदेशाध्यक्ष अंजना पंवार, महासचिव रामगोपाल राजा और सुनील जावा समेत बडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

जांगिड ब्राह्मण समाज की ओर से भी बैठक आयोजित कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक मंत्री किरण माहेश्वरी, अनिता भदेल, पार्षद धर्मेद्र शर्मा सहित समाज के कई पदाधिकारी थे।

भाजपा ने नायक समाज को सम्मान दिया : इंजीनियर करण नायक

भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री इंजीनियर करण नायक ने कहा कि नायक समाज परंपरागत रूप से भाजपा का समर्थक रहा है। उपचुनाव में समाज के लोगों ने रामस्वरूप लांबा को विजयी बनाने का संकल्प लिया है। वे गुरूवार को अजमेर नायक समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल जातिगत आधार पर छलावे के अलावा कुछ नहीं करती। कांग्रेस को हर चुनाव में जातियां और समाज याद आने लगते हैं। वहीं भाजपा सबका साथ- सबके विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ रही है। बैठक में चारूलाल नायक, कृष्ण कडवा, हेमंत फोजी, चिमन मधु सहित एससी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी थे।

भाजपा ने महिलाओं को बनाया आत्म निर्भर : डॉ मीना आसोपा

बेटी बचाओ बेटी पढाओ की राजस्थान प्रमुख डॉ मीना आसोपा ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में महिलाओं को तरक्की का बडा अवसर मिला है। आत्मविश्वास के साथ उनका आत्मसम्मान भी बढा है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही है। वे गुरूवार को भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में आयोजित महिलाओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं।

आसोपा ने कहा कि ये उपचुनाव विकास और विभाजन के विचार के बीच हो रहा है। आमजन को बेहतर लोकतंत्र के लिए राष्ट्रवादी सोच रखने वाली भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान करना चाहिए।

आसोपा ने अजमेर के विभिन्न वार्डों में लोगों से जनसंपर्क भी किया। उनके साथ कोटा संभाग प्रभारी विजय लक्ष्मी हमतासा, अजमेर संभाग सह प्रभारी वनिता जैमन, संयोजक सावित्री शर्मा, पुष्पा कच्छावा, इंद्रा पंवार, रेनू त्रिवेदी, गीता कंवर, पुष्पा कंवर, इन्द्रा चौहान, कांता चौहान सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी थीं।

भाजपा है एससी समाज की हितैषी : वंदना नोगिया

जिला प्रमुख नागरिक वंदना नोगिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने समाज का 70 साल से शोषण किया है। अपने समाज को कुछ भी नहीं दिया। भाजपा ने आपकी बेटी को प्रमुख बनाया। भाजपा सबका साथ और सबका विकास ​नारे पर अमल भी करती है। उपचुनाव में भाजपा को वोट देकर मजबूत करें।

नोगिया के साथ जनसंपर्क के दौरान भाजपा खोडा गणेश मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रावत, महामंत्री जगमालसिंह रावत, ओबीसी मोर्चा महामंत्री किशनसिंह रावत, मोर्चा अध्यक्ष प्यारेलाल मेघवंशी, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, शंकरलाल, घनश्याम, लक्ष्मीनारायण, सीतादेवी, इन्द्रादेवी, आशा, ममता, अनीता, सीमा, माया, पॉचु, दाखादेवी, सन्तोषदेवी, भागचन्द मेघवंशी आदि कार्यकर्ता साथ रहे।

यह भी पढें

भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी
27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क
कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर
कांग्रेस लोगों को कर रही है गुमराह : रामस्वरूप लांबा