
अजमेर। लोकसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में अनुसूचित जाति मोर्चे की महत्वपूर्ण बैठक 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे अजमेर लोकसभा कार्यालय सावित्री कॉलेज गर्ल्स होस्टल के सामने रखी गई है।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ओपी महेन्द्रा, महामंत्री मुकेश गर्ग, प्रदेश के आठ विधायक जगसीराम कोली, रानी कोली, शिमला बावरी, सुखराम मेघवाल, गोरधन वर्मा, रामचन्द्र सुनारीवाल, मंजू बाघमार, अर्जुन लाल गर्ग, संजना आगरी, जितेन्द्र गोठवाल अजमेर जिले के मंत्री, विधायकगण प्रदेश पदाधिकारी व सदस्य जिला प्रमुख पार्षद, प्रधान मौजूद रहेंगे।
मोर्चे के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान ने बताया कि इस बैठक में मोर्चे के देहात, दूदू व शहर जिला, मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता समस्त पूर्व पदाधिकारीगण के रहने की अपील की गई है।
उपचुनाव मीडिया सेन्टर शुरू
अजमेर लोकसभा उपचुनाव प्रचार और भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के जनसंपर्क की सूचना त्वरितगति से संप्रेषण के लिए सावित्री कालेज के सामने मुख्की चुनाव कार्यालय में ही मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर के जरिए इलेक्ट्रोनिक व प्रिन्ट मीडिया के बीच खबरे जारी करने का काम होगा। मीडिया सेंटर की सभी व्यवस्थाओं के लिए लोकसभा क्षेत्र चुनाव प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा पूरी टीम लगाई है। इस टीम में कंवल प्रकाश किशनानी प्रभारी, मोहित जैन, रामसुख गुर्जर अनिश मोयल सहप्रभारी बनाए गए हैं जो खबरों की जानकारी रखेंगे।
जिला समिति के लिए शैलेन्द्र सतरावला, जितेन्द्र मित्तल, रोहित यादव, रचित कच्छावा, प्रत्याशी के साथ भ्रमण टोली में तरूण दाधीच, मनोज सोलंकी, पप्पू चौधरी, कार्यालय प्रबन्धन के लिए शैलेन्द्र गोयल, रिशी लुहर, हरविन्दर सिंह, पंकज गर्ग, केकड़ी विधानसभा के हितेश जैन, पवन साहू, नसीराबाद विधानसभा के अरूण शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, मसूदा विधानसभा के चेतन सोनी, कुलदीप चौहान, पुष्कर विधानसभा के राजेन्द्र मंडरावलिया, रणवीर सिंह के अलावा किशनगढ़ विधानसभा के सूर्य प्रकाश शर्मा, भगवान वैष्णव, दूदू विधानसभा के महेश कुमावत, पृथ्वी सिंह, उत्तर विधानसभा के प्रकाश चौरासिया, तरूण तुनवाल, दक्षिण विधानसभा के अंकित शर्मा व ताराचंद सावलानिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया सम्पर्क विभाग की बैठक शनिवार दोपहर 12.30 बजे पार्टी के लोकसभा उपचुनाव कार्यालय में होगी। लोकसभा उपचुनाव प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा व प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा आईटी विभाग की बैठक
भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग चुनाव समिती की बैठक शनिवार सुबह 11.30 बजे भाजपा उपचुनाव कार्यालय में ही होगी। जिला शहर आईटी सयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि अजमेर उपचुनाव को लेकर भाजपा आईटी विभाग की चुनाव समिति की बैठक प्रदेश आईटी विभाग के सोशल मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक लेंगे। बैठक में लोकसभा उपचुनाव में काम कर रही आईटी विभाग कि चुनाव समिति को चुनाव संबन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस बैठक में आईटी चुनाव समिति, अजमेर शहर व देहात के सभी जिला पदाधिकारी व चुनाव कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे।
युवा मोर्चा ने तय किए शक्ति केंद्र प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के लवलेश बंसल ने बताया की शहर अध्यक्ष विनीत पारीक, उत्तर विधान सभा के प्रभारी अनिल नरवाल पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष विजय साहू कि सहमति से सभी वार्डाे में शक्ति केंद्र प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। शक्तिकेन्द्र प्रभारियों में वार्ड 6 के अजय माईस, वार्ड 7 के मुकुल साहू, वार्ड 8 योगेश दायमा, देवेन्द्र साहू, वार्ड 9 में मोहम्मद रफीक, वार्ड 10 में गौरव शर्मा, 11 में राजू मुर्ज्वानी, 12 में हनुमान कहार, 52 में मोहित शर्मा वार्ड 53 पवन चतुर्वेदी व गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया है।