Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अम्बे मां से आशीर्वाद लेकर लांबा ने अजमेर उत्तर में किया जनसम्पर्क - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अम्बे मां से आशीर्वाद लेकर लांबा ने अजमेर उत्तर में किया जनसम्पर्क

अम्बे मां से आशीर्वाद लेकर लांबा ने अजमेर उत्तर में किया जनसम्पर्क

0
अम्बे मां से आशीर्वाद लेकर लांबा ने अजमेर उत्तर में किया जनसम्पर्क
ajmer by-election 2018 : bjp candidate ramswaroop lamba poll campaign in ajmer north assembly constituency

अजमेर। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा ने सोमवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बजरंगगढ के नीचे स्थित अम्बे मातामंदिर से जनसंपर्क की शुरुआत की। सुन्दर विलास होते हुए सिटी पावर हाउस हाथीभाटा, कुन्दननगर चौराहा, कोर्ट चौराहा, सोफिया कॉलेज, टीटी कॉलेज, घूघरा घाटीे, लोहाखान टेम्पोस्टेण्ड, कल्पवृक्ष चौहरा, पुलिस लाईन चौराहा, शास्त्रीनगर शांपिग सेन्टर पहुंचे। इसके बाद सिविल लाइन्स डिकॉल कॉलेज पर कॉल सेंटर का उदघाटन किया।

कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ वे विकासपुरी सर्किल, राजस्थान स्वीट के सामने शांतीपुरा, मोहन डेयरी ज्यूस सेंटर, झूलेलाल मंदिर चौरसियावास रोड,बलदेव नगर,अभियंता नगर चौराहा शनिमंदिर,मुमताज टायर वाले की दुकान के बाहर रातीडांग में मतदाताओं से मिले।

नीलू फोटो स्टेट गोल चक्कर, डिग्गी चौक आर्यपुत्री स्कूल के बाहर, पडाव क्लाक टावर होते हुए नगर निगम के बाहर, रणजीतमल लोढा के पास गंज, लौगिंया चौक, ममैया चौक में उन्होंने आमजन से संपर्क साधा तथा मत और समर्थन की अपील की।

वे नागफणी चौराहा, संजय नगर चौराहा नागफणी, काली माई का मंदिर, पंचोली चौराहा, सिने वर्ल्ड, भैरू चौक पंसद नगर, रावत का बाडिया हथाई पर, कानाडी, मुख्य गांव हाथीखेडा, तलाई, चामुण्डा चौराहा, खरखेडी हताई मुख्य गांव, अजयपाल रोड बडी बस्ती तेजा चौक, छोटी बस्ती अजयसर, छोटी बस्ती अजयसर, काजीपुरा हथाई, गांधी चौक, रावत नगर, बोराज हथाई से किर्तिनगर में लोगों से मिले।

भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पहुंचे पुष्कर, कार्यकर्ताओं से मिले

जनसम्पर्क के दौरान स्थानीय विधायक एवं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार के साथ शहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव, महापौर धमेन्द्र गहलोत, एडीए चैयरमैन शिवशंकर हेडा, पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, जिला प्रमुख वन्दना नौगिया, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, युवामोर्चा अध्यक्ष विनित कृष्ण पारीक, एससी मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद शफीक, बजरंग मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, दाहरसेन मण्डल अध्यक्ष राजकुमार लालवानी, पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा व समस्त भाजपा पार्षद, पार्टी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख साथ रहे।

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा ने जनसम्पर्क के दौरान संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मार्ट सिटी योजना कि पहली सूची में अजमेर शहर को शामिल किया जिसके चलते अजमेर शहर में विकास की बहार आई हुई है। रेलवे स्टेशन पर रिर्जरवेशन के लिए आने वाले यात्रियों की सुविधार्थ एक और गेट का निर्माण किया गया। ह्दय योजना में भारत सरकार ने अजमेर के लिए 40 करोड 4 लाख रूपए मंजूर किए। इसका लाभ अजमेरवासियों को हो रहा है।

यातायात को सुगम करने के लिए एलिवेटेड रोड का निर्माण मार्टिनल ब्रिज से आगरा गेट व गांधी भवन से पुरानी आरपीएससी तक होने वाला है। इसके बनने से अजमेर कि यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा, लोगों को बढते ट्रेफिक से निजात मिलेगी। मैं भी वादा करता हूं कि अजमेर शहर कि जनता के लिए विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर जिले के विकास के लिए सरकार ने सभी दिशाओं से सारर्थक प्रयास किए हैं। इन 4 साल में किए गए विकास कार्य नजर आने लगे हैं। बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो चुका है। सडकों का निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सभी वार्डो की सडकों का निर्माण किया जा चुका है।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज में पेरामेडिकल कोर्स में प्रवेश क्षमता का विस्तार हुआ, जेएलएन हॉस्पीटल में पीपीपी मोड पर स्थापित एमआरआई जांच सुविधा से अक्टूबर 2017 तक कुल 5 हजार 243 मरीज लाभाविन्त हुए एवं ईएसकेएजी कंपनी द्वारा पीपीपी मोड पर डायलिसिस सुविधा सुचारू रूप से जारी है।

महापौर धमेन्द्र गहलोत ने कहा कि रीजनल कॉलेज तिराहे के सामने आनासागर सरक्यूलर रोड पर पाथवे का निर्माण कर दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 15 सामुदायिक शौचालयों के उन्यन का कार्य 2016 में किया गया है। अमृत योजना में 46.3 किलोमीटर सिवरेज लाइन एंवम 36430 प्रापटी चेम्बर बनाए जाने का कार्य प्रस्तावित है।

दीनदयाल अंतोदय योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सेल्फ एमप्लायमेंट प्रोग्राम मिशन के इस घटक के तहत अब तक 313 शहरी गरीबों को 3 करोड 4 लाख 80 हजार का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज पर स्वरोजगार प्रारम्भ करने के लिए उपलब्ध कराया गया है।

एडीए चैयरमेन शिव शंकर हेडा ने कहा कि अजमेर शहर कि विभिन्न सडकों, चौराहों आदि पर रोड फर्नीशिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। लोहागल रोड शास्त्रीनगर से जनाना अस्पताल तक सडक व चौडीकरण का कार्य प्रगति पर है। एडीए द्वारा योजना एंव गैर योजना क्षेत्र में निर्मित शमशानों का जीर्णोद्धार प्रगतिरत है। योजना क्षेत्र में पार्को का विकास कार्य किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्मारक नौसर घाटी 1.60 हैक्टर में विकास किया गया है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने कहा कि भाजपा ने अजमेर उत्तर क्षेत्र में संगठनात्मक ढांचा मजबूती से कार्यरत है, जिसमें सभी पार्षद, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख अपना कार्य पूरी गंभीरता से कर रहे है। अजमेर की जनता भाजपा को जिताने का मानस बना चुकी है।

लांबा जहां जहां पहुंचे मिला भरपूर समर्थन

बीजेपी के अजमेर लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने अजमेर उत्तर विधानसभा में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश किया। सबसे पहले वे बजरंगढ चौराहे स्थित अंबे माता के मंदिर पहुंचे। मंदिर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। माता रानी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने जनसंपर्क शुरू किया। पार्षद अनीश गोयल ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से मिलवाया।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी के घर के बाहर से जब लाम्बा निकल रहे थे तो क्षेत्र के नागरिकों ने उनके स्वागत में पलक पांवडे बिछा दिए। सभी ने लांबा और बीजेपी के समर्थन में नारे लगाए। लांबा यहां से वाहन रैली के रूप में कुंदन नगर पहुंचे। पार्षद जेके शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। लांबा ने कुन्दन नगर स्थित मेजर शैतान सिंह मेमोरियल राजपूत छात्रावास में स्थित मां भवानी के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की, वहां पर उपस्थित राज कंवर एवं अन्य क्षत्राणियों ने मंगला आरती कर विजय का आर्शीवाद दिया।

अपने काफिले के साथ लांबा सेशन कोर्ट चौराहे पर पहुंचे। कोर्ट के बाहर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज डिडवानिया ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सोफिया कॉलेज डिग्री कॉलेज के बाहर सुखदेव रावत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

नई बस्ती टेंपो स्टेंड पर लांबा की पार्षद राजेंद्र सिंह राठौड़ ने साफा पहनाकर अगवानी की। शास्त्री नगर शॉपिंग सेंटर पर कुंदन सिंह नरूका ने लांबा, अरविंद यादव, शिव शंकर हेड़ा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक का माला पहना कर स्वागत किया।

इसके बाद लांबा सिविल लाइंस पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद विकास पुरी सर्किल और राजस्थान स्वीट के सामने शांतिपुरा में गंगाराम सैनी और नीरज जैन के नेतृत्व में लांबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

वैशालीनगर झूलेलाल मंदिर रोड पर भाजपा महामंत्री जयकिशन पारवानी, दीपेंद्र लालवानी के नेतृत्व में रामस्वरूप लांबा, राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेंद्र गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव का क्षेत्र वासियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अभियंता नगर चौराहे पर पार्षद वीरेंद्र वालिया के नेतृत्व में नुक्कड़ सभा हुई, इसमें क्षेत्रवासियों को रामस्वरूप लांबा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प कराया गया।

मुमताज टायर वाले के पास रातीडांग में पार्षद चंद्रेश सांखला के नेतृत्व में हुई नुक्कड़ सभा में भी क्षेत्रवासियों ने खुले दिल से लांबा को समर्थन का ऐलान किया और अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बलदेव नगर पर मनोनीत पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान ने रामस्वरूप लांबा को गुड़ से तोला और अभिनन्दन स्वरूप तलवार भेंट की। पार्षद प्रकाश मेहरा ने रामस्वरूप लांबा का क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर अभिनंदन किया। अभियन्ता नगर चौराहा शनिमंदिर पर वीरेन्द्र वालिया ने क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

नीलू फोटो स्टेट गोल चक्कर पर पूर्व पार्षद भारती श्रीवास्तव ने नुक्कड सभा कर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्रवासियों से अपील की। डिग्गी चौक आर्यपुत्री स्कूल के बाहर भाजपा शहर महामंत्री व पाषर्द रमेश सोनी ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। लांबा पडाव क्लॉक टावर होते हुए नगर निगम के बाहर पहुंचे, यहां भाजपा के वरिष्ठ पाषर्द भागीरथ जोशी व केके त्रिपाठी के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

रंजीतमल लोढा के पास गंज में धर्मपाल जाटव व क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी की अगवानी की, लौगिंया चौक में पार्षद वन्दना नरवाल व भाजयुमो महामंत्री अनील नरवाल ने नुक्कड सभा कर भाजपा के पक्ष में क्षेत्रवासियों से मतदान करने कि अपील की। मैमया चौक में पार्षद राजू साहू व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।

 

नागफणी चौराहा, संजय नगर चौराहा पर सुलोचना व पार्षद कुन्दन वैष्णव ने नुक्कड सभा का अयोजन कर लांबा का स्वागत किया। कालीमाई मंदिर पर महेश शर्मा,पंचोलि चौराहे पर पाषर्द ज्ञानचंद सारस्वत व क्षेत्रवासियों ने लांबा को मालाओं से लाद दिया। सिने वर्ल्ड पर पार्षद महेन्द्र जैन मित्तल ने भाजपा प्रत्याशी का क्षेत्रवासियों के साथ स्वागत किया।

भैरू चौक पंसद नगर कोटडा में धर्मराज गौतम तथा वहां के निवासियों ने लाम्बा का स्वागत किया। रावत का बाडिया हथाई पर सोहन सिंह रावत ने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मेें मतदान करने का आहवान किया। कानाडी में शकंर सिंह रावत व मनोहर ने स्वागत किया तथा मुख्य गांव हाथीखेडा में भाजपा के प्रत्याशी को गुड से तोला गया।

इसी तरह तलाई हाथीखेडा में तथा चामुण्डा चौराहा पर शक्ति सिंह कच्छावा व महेन्द्र सिंह रावत व क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। खरखेडी हताई (मुख्य गांव) में भंवर सिंह व हनुमान महाराज ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर लांबा का स्वागत किया। अजयपाल रोड बडी बस्ती तेजा चौक व छोटी बस्ती अजयसर में रोशन महराज व हनुमान महराज ने भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया।काजीपुरा हथाई, गांधी चौक, रावत नगर, बोराज हथाई व कीर्तिनगर में महेन्द्र सिंह रावत व जयसिंह (मास्टर) व क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया।

गुर्जर समाज का रामस्वरूप लाम्बा को समर्थन

किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम खातोली में आज एक बैठक निम्बार्क पीठ पाल पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ब्रहम सिंह गुर्जर, शंकर लाल कसाना, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी ने एक स्वर में लांबा के प्रति समर्थन जताया। देवनारायण मंदिर एवं पाल पर जुटे समाज के लोगों के साथ सोनू हल्का, सुखदेव सिंह गुर्जर, संतोष देवी, जगदीश गुर्जर, गीत गुर्जर, सोनू खटाना ने कहा कि भाजपा राज में हमारे गांव में कई तरीके की सुविधाएं मिली। पानी, बिजली का अभाव खत्म हो गया। इसलिए बीजेपी प्रत्याशी लांबा को भारी बहुमत से जिताएंगे। खातोली के अंदर पटेल मंगल गुर्जर, किशन गुर्जर ने कहा कि गांव में बनवाए गए समुचित भवन ग्रामीण बहुत खुश है। सभी लांबा के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करेंगे।