

अजमेर। नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की वसुंधरा राजे सरकार की नीतियों के चलते अजमेर जिले का चहुंमुखी विकास हुआ है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए गए हैं। बेहतरीन सडकों का निर्माण हुआ और हर क्षेत्र तक पानी पहुंचा। ये बात अजमेर संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राम स्वरूप लांबा ने बुधवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान के दौरान कही।

लांबा ने कहा कि भाजपा राज में हुए विकास से बौखलाई कांग्रेस लोगों को गुमराह करने पर उतर आई है। कांग्रेस के नेताओं के पास चुनाव लडने का कोई मुद्दा ही बनहीं है। ऐसे में वे अब समाजों को विभाजित करने का षडयंत्र रच रहे हैं।
अजमेर जिले की जनता कांग्रेस के मंसूबे कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ आगे बढ रही है। भाजपा राज में हर वर्ग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है। हर धर्म, समाज और वर्गों का पार्टी को समर्थन मिल रहा है।
लांबा ने मसूदा विधानसभा क्षेत्र के बांदानवाडा, कुमारिया, छदुंदरा, धातोल, राम मालिया, बुबकिया, सोबडी, नागोला, बडगांव, कनेइका, पाडलिया, चापानेरी, नान्दसी,करोट, गुढाखुर्द, देवलिया, लामगरा, बडली, एकलसिंहा, कराटी, सिंगावल, राताकोट, पगाडा और भिनाय क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
मसूदा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड, भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड, विधायक सुशील कंवर पलाडा, देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, रामचंद्र चौधरी सहित भाजपा के कई नेता औरं सरकार के मंत्री भी उनके साथ रहे।
देवनारायण जयंती पर यज्ञ में दी आहूति
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने मसूदा क्षेत्र में गांव सेंदरिया में देव नारायण जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे यज्ञ में आहूति देकर जीत की मनोकमना की। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी के साथ बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।