Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विकास ही हमारा मुद्दा, विकास ही हमारी पहचान : चन्द्रशेखर - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विकास ही हमारा मुद्दा, विकास ही हमारी पहचान : चन्द्रशेखर

विकास ही हमारा मुद्दा, विकास ही हमारी पहचान : चन्द्रशेखर

0
विकास ही हमारा मुद्दा, विकास ही हमारी पहचान : चन्द्रशेखर
ajmer by-election 2018 : BJP general secretary organization chandrasekhar addressing nukkad sabha at panchsheel ajmer
ajmer by-election 2018 : BJP general secretary organization chandrasekhar addressing nukkad sabha at panchsheel ajmer
ajmer by-election 2018 : BJP general secretary organization chandrasekhar addressing nukkad sabha at panchsheel ajmer

अजमेर। कांग्रेस ने साठ साल तक देश के साथ केवल छल किया। छह दशक तक शासन करने के बाद भी वह जितना विकास नहीं कर सकी उससे कहीं अधिक भाजपा शासित राज्यों में सरकारों ने अल्पकाल में करके दिखा दिया। ये बात राजस्थान भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने पंचशील स्थित हाउसिंग बोड कॉलोनी में सोमवार देर शाम नुक्कड सभा के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जनसहभागिता वाले काम भाजपा सरकारें कर रही हैं। सबसे ज्यादा संवेदनशील भाजपा की सरकारे हैं। बाढ, अकाल, महामारी और हादसे होने पर मदद के लिए सबसे पहले भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता पहुंचता है।

राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मुद्दे पर भाजपा काम कर रही है। अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के 55 साल के राजनीतिक और चारीत्रिक जीवन को सामने रखकर बीजेपी आगे बढ रही है। हमने विकास को मुद्दा बनाया और इसी आधार पर काम कर रहे हैं। लोक कल्याण की दिशा में बीजेपी सरकारों को आगे बढना है।

पीएम मोदी के साथ जुटे हजारों हाथ

उन्होंने उत्तरप्रदेश के वाराणसी में का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के 28 सालों गंदे पडे घाटों की सफाई की चिंता पीएम मोदी को हुई। वे जब वाराणसी तो उन्होंने कहा मैं अस्सी घाट की सफाई के लिए जाउंगा। रात में उनके घाटों पर जाने की तैयारी हो गई थी। इसी बीच सूचना आई कि वहां तो प्रशासन ने सफाई करवा दी है। रात 12 बज रहे थे, मोदीजी बोले कोई बात नहीं, वहां चलेंगे तो खुदाई ही कर लेंगे।

सुबह 8 बजे घाट पर मोदी पहुंच गए। वहां हजारों नर नारी, युवा नजारा देख रहे थे। मोदी ने गंगा किनारे कोई 10—12 मिनट ही फावडा चलाया होगा कि मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पडे। लोगों के मन में सवाल कौंध गया इस गंदगी को क्या हम नहीं साफ कर सकते थे। ये घाट अच्छे होने ही चाहिए यह भावना उनके भीतर जगी और देखते देखते हजारों हाथ घाट की सफाई और सार संभाल में जुट गए। 28 साल के व्याप्त गंदगी महज 28 मिनट में साफ हो गई। जनभागीदारी का ऐसा ज्वार शायद इससे पहले कभी नहीं देखा गया होगा।

मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारों पर गर्व

हमें देश की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा दोनों पर गर्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने आहवान किया कि देश के हर गरीब के घर तक रसोई गैस सुविधा पहुंचनी चाहिए। चूल्हे पर रोटी पकाने वाली माताओं और बहनों के फेंफडो में लकडी से उठता धुंआ न जाए इसके लिए उन्हें भी एलपीजी ​सिलेंडर मिलना चाहिए। इतना आग्रह करने मात्र पर देश में करीब 2 करोड लोगों ने गैस सब्सिडी छोड दी। परिणाम सामने है कि साढे तीन करोड से अधिक गरीब बीपीएल धारकों तक गैस सुविधा पहुंच गई।

गरीबों की फिक्र और उनके कल्याण की भाजपा को चिंता

गरीबों का कल्याण करने वाली हमारी भाजपा सरकार है। गरीब को ध्यान में रखकर बीजेपी सरकारें योजनाएं बनती हैं। चाय बेचने वाले, खोमचे का ठेला लगाने, मूंगफली बेचने और मजदूरी करने वाले तक की प्रधानमंत्री मोदी को फिक्र है। करीब साढे दस करोड परिवारों ने मुद्रा योजना के जरिए काम शुरू किए। इससे उनकी आ​र्थिक स्थित में बदलाव होगा। यह देश के लिए बहुत बडा विजन है।

कांग्रेस तो केवल एक परिवार की पार्टी

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक परिवार की पार्टी बताते हुए कहा कि 19 साल सोनिया गांधी अध्यक्ष रही, अब बेटा राहुल अध्यक्ष हो गया, आगे भी ऐसा ही होगा। बीजेपी में तो किसी नेता तक को पता नहीे होता कि कल उसका क्या होगा। भाजपा के भीतर लोकतंत्र बरकरार है। इस पार्टी ने अपने उदय से लेकर अब तक 20 से ज्यादा अध्यक्ष दिए हैं। भाजपा का छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी कल नेतृत्वकर्ता और छोटा सा बूथ अध्यक्ष पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है।

भाजपा से क्यों जुडे, लोककल्याण में साथ बनें

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि भाजपा के इस लोक कल्याण के मार्ग में साथी बनें। भाजपा का न केवल साथ दें बल्कि इस पार्टी से भी जुडें। राष्ट्र गौरव और राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए भाजपा के साथ खडे हों। 29 जनवरी को रामस्वरूप लांबा को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेंजे। इस अवसर को गंवाए नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुडना यानी कश्मीर की सुरक्षा करना, बीजेपी से जुडना यानी पूर्वोत्तर राज्यों के विकास से जुडना, बीजेपी से जुडना यानी बेटी बचाओ और बेटी पढाओं, बीजेपी से जुडना यानी गंगा यमुना की रक्षा के लिए काम करना, बीजेपी से जुडना यानी युवाओं को विजन मिलना, बीजेपी से जुडना यानी 21वीं सदी का भारत बनाना, बीजेपी से जुडना यानी गंदगी मुक्त देश बनाना, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार करना, आतंकवाद से मुक्त भारत का निर्माण करना, नारी का सम्मान होना, हर गरीब का कल्याण होना।

यह भी पढें

सीएम राजे की पुत्रवधु निहारिका ने BJP प्रत्याशी लांबा के लिए मांगे वोट
ये उपचुनाव विकास बनाम विभाजन का चुनाव है : गजेंद्रसिंह शेखावत
पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी
अजमेर चुनाव : हर गांव तक खुद पहुंच रहे भाजपा प्रत्याशी लांबा
कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट