Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर

कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर

0
कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर
ajmer by-election 2018 : bjp general secretary organization chandrasekhar meets party workers in ajmer
ajmer by-election 2018 : bjp general secretary organization chandrasekhar meets party workers in ajmer

अजमेर। आजादी के बाद से 60 सालों तक कांग्रेस सत्ता में काबिज रही। कांग्रेस की सोच के कारण देश में भ्रष्टाचार पनपा। लोगों में राजनीति के प्रति नफरत पैदा हो गई। ऐसे हालातों में राष्ट्रवादी विचार को लेकर भाजपा ने भारत के नव निर्माण की कल्पना सजाई। यही राष्ट्रवादी विचार आज देश का प्रमुख विचार बन गया है। इसी के चलते पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ रहा है। ये बात भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने गुरुवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में भ्रष्टाचार को जड से समाप्त करने के लिए बडा अभियान चलाया जा रहा है। जिसका लाभ देश और राजस्थान को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में पूरी उर्जा के साथ जुटे रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह मौका जब कार्यकर्ता पलभर विश्राम किए बगैर चुनावी समर में पूरे मनोयोग से डटा रहे।

उन्होंने 27 जनवरी को अजमेर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाजनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर शहर और मंडल पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुरूप काम करने और पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा, मंत्री अरूण चतुर्वेदी, किरण माहेश्वरी, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, ओंकारसिंह लखावत, मेघराज लोहिया, प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, मेयर धर्मेद्र गहलोत, एडीए चेयरमैन शिवशंकर हेडा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, डिप्टी मेयर संपत सांखला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढें

भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी
27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क