Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : वोट प्रतिशत देख भाजपा खेमे में खुशी, जीत का दावा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : वोट प्रतिशत देख भाजपा खेमे में खुशी, जीत का दावा

अजमेर : वोट प्रतिशत देख भाजपा खेमे में खुशी, जीत का दावा

0
अजमेर  : वोट प्रतिशत देख भाजपा खेमे में खुशी, जीत का दावा

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के उपचुनाव में सोमवार को मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी के पक्ष में उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए जनता का आभार जताया है। बीजेपी शहर अध्यक्ष अरविंद यादव और देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने उपचुनाव में पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर खुशी जताते हुए पार्टी कार्य​कर्ताओं, पदाधिकारियों तथा लोकसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।

वोटिंग समाप्त होने के बाद भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में बताया गया कि मतदान प्रतिशत को देखते हुए भाजपा की जीत निश्चित है। जनता ने विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। जनता ने कांग्रेस के जातिवाद और संप्रदायवाद के विचार को सिरे से खरिज कर सबका साथ-सबका विकास के विचार को वोट दिया है। जिले की जनता ने इस उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के देश और प्रदेश के विकास और समृद्धि में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते मतदान का प्रतिशत संतोषजनक रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम कर मतदाताओं को जागरुक कर स्वस्थ और स्वच्छ लोकतंत्र के लिए मतदान को प्रेरित किया।

उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भाजपा नेता लोकसभा उपचुनाव प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम प्रकाश भूतडा, मंत्री वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, धरोहर प्रोन्नित प्राधिकरण के चेयरमैन ओंकारसिंह लखावत, एडीए चेयरमैन शिव शंकर हेडा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, मेयर धर्मेद्र गहलोत, संसदीय सचिव सुरेश रावत, शुत्रुधन गौतम, विधायक भागीरथ चौधरी, सुशील कंवर पलाडा, प्रेम चंद बैरवा, पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, कंवल प्रकाश किश्नानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनित पारीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मुसिंफ अली, ओबीसी मोर्चा के प्रशांत यादव, एसीसी मोर्चा के जितेंद्र चौहान, किसान मोर्चा के मनीष मारोठिया, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज डीडवानिया, जिले के प्रधान, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रभारियों सहित शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारियों ने आमजन का आभार जताया।

तैश में आए मंत्री वासुदेव देवनानी, मतदान केन्द्रों पर शाम तक रही रौनक