

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को अजमेर जिले में दो स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। सुबह 10 बजे तीर्थराज पुष्कर में सरोवर की पूजा अर्चना के बाद जगत पैलेस के पास भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री अजमेर स्थित विजय लक्ष्मी पार्क में दोपहर 2 बजे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगी।
मुख्यमंत्री के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, एडीए अध्यक्ष शिव शंकर हेडा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा सहित प्रदेश संगठन के कई पदाधिकारी और सरकार के मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा पदाधिकारियों बैठकें ली।
पुष्कर में लांबा के समर्थन में जुटे लोग, दिलाया जीत का भरोसा
सुभाष चंद बोस जयंती पर युवा मोर्चा ने निकाली कमल विजय यात्रा
मुख्यमंत्री राजे के अजमेर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुष्कर विधायक और संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत सहित मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, खोडा गणेश मंउल अध्यक्ष महेंद्रसिंह रावत सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी केे पदाधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां संभालाई।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मुख्यमंत्री कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए विधायक और राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, मेयर धर्मेद्र गहलोत, अजमेर अरविंद यादव, उपाध्यक्ष सतीश बंसल, महामंत्री जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी दाहरसेन मंडल अध्यक्ष राजकुमार लालवानी, बजरंग मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष योगश शर्मा ने विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।
मसीह समाज की ओर से होगा स्वागत
मुख्यमंत्री के अजमेर आगमन पर राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य लिलयन ग्रेस के नेतृत्व में मसीह समाज के पदाधिकारियों की ओर से चुनरी ओढा कर स्वागत किया जाएगा।