Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer 27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क

27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क

0
27 को फिर आएंगी सीएम राजे, अजमेर में करेंगी महाजनसंपर्क
ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje to visit ajmer on january 27
ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje to visit ajmer on january 27
ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje to visit ajmer on january 27

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में अजमेर के मतदाताओं के बीच महाजनसंपर्क करेंगी। महाजनसंपर्क दोपहर 12 बजे राजा साइकिल जिन दत्त सूरी सर्किल से प्रारंभ होगा।

इसके बाद वे रोड शो के रूप में श्रीनगर रोड, केसरगंज, सीताराम बाजार, डिग्गी चौक, प्लाजा सिनेमा, क्लॉक टॉवर, मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, चूडी बाजार, नयाबाजार, आगरा गेट, महावीर सर्किल होते हुए बजरंग गढ चौराहे पहुंचेंगी।

मुख्यमंत्री के रोड शो में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा सहित मंत्री, विधायक और भाजपा के प्रदेश और जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री राजे रोड शो के दौरान लोगों से संवाद भी करेंगी।

अजमेर के 60 वार्डों में निकलेगी कमल तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अजमेर के सभी वार्डों में शुक्रवार को कमल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल स्तर तक पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में कमल तिरंगा या़त्रा का आयोजन होगा।

भाजपा की नीयत और नीतियां साफ, हम जीतेंगे : प्रभुलाल सैनी

तिरंगा यात्रा में शहर पदाधिकारी भाजपा महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससीसएटी मोर्चा, मंडल पदाधिकारी, बूथ पदाधिकारी और पन्ना प्रमुख शामिल होंगे।

कमल तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छ और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए लोगों से मतदान करने की अपील करेंगे। कमल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा अजमेर के सभी 6 मंडलों के नेतृत्व में निकाली जाएगी। कमल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और बाल एवं महिला विकास विभाग मंत्री अनिता भदेल ने बैठक ली।

भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सैनिक : शंकर सिंह रावत

अजमेर लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में प्रचार करते हुए ब्यावर के विधायक शंकरसिह रावत ने ग्राम शिवपुरा करनोस में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अजमेर शूरवीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की नगरी है। धर्म की रक्षा के लिए पृथ्वीराज चौहान ने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। पृथ्वीराज चौहान ने एक संकेत से लक्ष्य भेद दिया था। भाजपा कार्यकर्ताओं को ऐसे यशस्वी सम्राट से प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह एक सैनिक के तौर पर तैयार रहें। 29 तारीख को चुनाव में कमल के फूल पर बटन दबाकर राष्ट्रवाद के विचार को मजबूत बनाएं। ब्यावर विधायक द्वारा ग्राम गोला, करनोस, शिवपुरा आदि गांवों का भी दौरा किया गया।

सभा में ब्यावर नगर परिषद सभापति बबीता चौहान, मंडल अध्यक्ष जयकिशन बल्दूआ, पार्षद विनोद खाटवा, पार्षद सुभाष राठी, भाजपा नेता नरेन्द्र चौहान, रमेश रावत समरथपुरा, उपसरपंच उगमसिंह करनोस, मान सिंह रावत, नेमीचन्द पडौदा सहित अनेक कार्यकर्ता थे।

रासासिंह रावत ने किया जनसम्पर्क

पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के डुमाडा, आम्बा, मसिनियां, ल्याली खेड़ा, भगवान पुरा, गोवलिया, कानस, होकरा, लोहागल आदि गांवों का सधन दौरा कर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में मतदान की अपील की।