Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर चुनाव : कांग्रेस आईटी सेल ने निकाली गैस की सिलेंडर शव यात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर चुनाव : कांग्रेस आईटी सेल ने निकाली गैस की सिलेंडर शव यात्रा

अजमेर चुनाव : कांग्रेस आईटी सेल ने निकाली गैस की सिलेंडर शव यात्रा

0
अजमेर चुनाव : कांग्रेस आईटी सेल ने निकाली गैस की सिलेंडर शव यात्रा
गांधी भवन चौराहे पर आमने सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता।
ajmer by-election 2018 : congress organized LPG gas cylinder shav yatra in ajmer

अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस आईटी सेल के नेतृत्व में मंगलवार को युवाओं ने रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर सिलेंडर शव यात्रा निकालकर आवाज उठाई और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क समर्थन जुटाया।

गांधी भवन चौराहे पर आमने सामने हुए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता।

सिलेंडर शव यात्रा जब श्रीनगर रोड सुख सदन से गांधी भवन, स्वामी कॉन्पलेक्स होते हुए वापस सुख सदन पहुंची। सिलेंडर शवयात्रा के दौरान उस समय स्थित तनावपूर्ण हो गई जब रास्ते मे। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। माहौल गरर्माता देख पुलिस के जवानों ने स्थिति संभाली।

प्रतिदिन सिर्फ 9 यात्री ढोने को शुरू किया किशनगढ एयरपोर्ट?

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं आईटी सेल प्रभारी दानिश अबरार, अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, जयपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास, अजमेर उत्तर के प्रभारी क्रांति तिवारी, अजमेर दक्षिण के प्रभारी विक्रम बाल्मीकि, प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता, सह प्रभारी सुनील पारवानी, पूर्व विधायक ललित भाटी, शहर महासचिव शिव कुमार बंसल, उपाध्यक्ष गिरधर तेजवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, मंजू बलाई, रेनू मेघवंशी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नवीन सोनी, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्दुल रशीद, शौकत अली, मुन्ना भाई सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।