

अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में भाजयुमो के नेतृत्व जिला महामंत्री अशोक शर्मा की अगुवाई में कमल विजय यात्रा निकाली गई।
पुष्कर में लांबा के समर्थन में जुटे लोग, दिलाया जीत का भरोसा
कमल विजय यात्रा गांधी भवन से प्रारंभ हुई। चूड़ी बाज़ार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट चौराहे से सुभाष उद्यान पहुंची। सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक ने कहा कि जिस तरह से सुभाष चंद्र बोस ने देश को अंग्रेजो से मुक्त करवाया, उसी तरह भाजयुमों के कार्यकर्ता कांग्रेस को बूथ मुक्त करेंगे।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह छाबड़ा, राजू कुमावत, कुशाल नोगिया, सुभाष जाटव, रवि मित्तल, विपिन लखोटिया, अनूप गुप्ता, राकेश किशोर पालरिया, गौरव उपाध्याय, डॉ मृत्युंजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश मिश्रा, ऋषि मंगलानी, करण सिंह राठौड़, शक्ति जैन, विजय कुमार साहू, जितेंद्र चौहान, प्रितपाल दुआ, राजेश खारोल, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, संजय शर्मा, अनुभव शर्मा, सनी नारनोलिया, राजेश तुंदावल सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए।