Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट

कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट

0
कैश कला बोर्ड अध्यक्ष पहुंचे पुष्कर, सेन समाज से लांबा के लिए मांगे वोट
ajmer by-election 2018 : kesh kala board rajasthan President Mohan Morwal poll campaign in Pushkar for bjp candidate ramswaroop lamba

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में प्रचार के लिए आए कैश कला बोर्ड अध्यक्ष मोहन मोरवाल (राज्यमंत्री) ने पुष्कर भाजपा कार्यालय पर सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान सेन समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

सेन समाज सीकर जिले से पूर्व विधायक केडी बाबर, पुष्कर के कानाराम सेन, क्षोर कार संघ के अध्य्क्ष, अखिल भारतीय मरुजांगड़ा सेन समाज के पदाधिकारी, फूलचंद सेन, नाथूराम रंगीला, महेश सेन, श्याम सुन्दर सेन, समाजसेविका वेदप्रभा, अशोक सेन, पप्पू सेन, विष्णु सेन, प्रकाश सेन ने भी भाजपा प्रत्यशी के पक्ष में मतदान करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का संकल्प किया। पुष्कर सेन समाज ने भाजपा को मत और समर्थन का भरोसा दिलाया।

बैठक में संजय चौहान, प्रदेश महामंत्री राष्टीय नाई महासभा राजस्थान अभिषेक राज बिलोनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी एससी मोर्चा, गणेश क्षोर कार, आईटी जिला संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री, रोहन बोकोलिया, जैकी पाराशर, कमल रामावत, पार्षद गोविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।