Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अजमेर में निकलेगी कमल संदेश यात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अजमेर में निकलेगी कमल संदेश यात्रा

सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अजमेर में निकलेगी कमल संदेश यात्रा

0
सुभाष चंद्र बोस जयंती पर अजमेर में निकलेगी कमल संदेश यात्रा

अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला अजमेर की ओर से सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक के नेतृत्व में कमल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में रैली मंगलवार को दोपहर 1 बजे गांधी भवन से शुरू होगी तथा सुभाष उद्यान पर समापन होगा।

कमल संदेश यात्रा के संयोजक रैलिश बंसल ने बताया कि कमल संदेश यात्रा में सभी भाजयुमो जिला पदाधिकारी, 6 मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा शक्ति केंद्र प्रभारी सहित युवा कार्यकर्ता झंडे लिए हुए शामिल होंगे।

रैली में कार्यकर्ता नारे लगाते, नाचते गाते गांधी भवन से रवना होंगे तथा चूड़ी बाज़ार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट चौराहे से होते हुए सुभाष उद्यान पहुंचेंगे। उद्यान में सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा जनसभा आयोजित की जाएगी।

अजमेर चुनाव : आर्य मण्डल में जनसभा का आयोजन

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को न्यू आदर्श ​शिक्षा समिति की ओर से भाजपा आर्य मण्डल भगवानगंज में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। समिति के सीईओ अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण द्वारा महिलाओ को सशक्त कर रही है।

मंत्री भदेल ने जनसभा में कहां कि उपचुनाव के लिए 29 जनवरी को होने वाले मतदान में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मुकाबले में दोनों प्रमुख राजनीतिक हैं, पर दोनों के अंतर को समझना जरुरी है। भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन 24 घण्टे अपने क्षेत्र में काम करता नजर आता है और कांग्रेस की फसल तो सिर्फ चुनाव के दौरान उगती है।

उपमहापौर सम्पत सांखला ने सभी से आग्रह किया कि आने वाली 29 जनवरी को भाजपा के पक्ष में वोट देकर प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को विजयी बनाएं।

पार्षद भवानी सिंह जैदिया, महिला मोर्चा की सीमा गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची, विस्तारक विजय सिओटा, अमृत नाहरिया, आईटी संयोजक हेमन्त सुनारीवाल, गोविन्दराज सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भदेल और माहेश्वरी ने वार्डो में किया लांबा के पक्ष में प्रचार

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को वार्ड वार घूमकर जनसम्पर्क किया। वार्ड 43 तोपदडा में झलकारी बाई मण्डल के चुनाव कार्यालय से जनसम्पर्क करते हुए वार्ड 22 में चौधरी की होटल रामगंज, वार्ड 20 में हरिजन बस्ती, रामगंज के मतदाताओं से संपर्क साधा।

इस दौरान पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, झलकारी बाई के मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, आदर्श मण्डल के सोहन शर्मा, आर्य मण्डल के मुकेश खींची, रविन्द्र सिंह जादोन, विशाल वर्मा, पवन बैरवा, वार्ड 21 के पार्षद मोहन लालवानी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश मारु, काजल जेठवानी, नरपत कच्छावा, हेमन्त, चंद्रकांत बुन्देल, प्रदीप तुनगरिया, गोविन्दराज, भारती, निम्बाराम, रिषी, चम्पालाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खंडेलवाल समाज करेगा भाजपा के पक्ष में मतदान

भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता दीक्षा खंडेलवाल ने सोमवार को अजमेर में खंडेलवाल समाज के प्रबुद्ध जनों, बुजुर्गों को युवाओं से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के चलते हमारा समाज बहुत परेशान रहा है इसलिए हम हमेशा भाजपा के साथ रहे और आगे भी रहेंगे।शहर उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल ने भी भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोटों से विजय दिलाने का संकल्प कराया।

निहारिका राजे मंगलवार को पुष्कर में करेंगी जनसंपर्क

निहारिका राजे मंगलवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक पुष्कर विधानसभा क्षेत्र और शाम को केकडी विधानसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करेंगी।

सुबह 10 बजे किशनगढ़ के प्रभारी मंत्री कालीचरण सर्राफ, पूर्व विधायक जगजीत सिंह, संगठन प्रभारी हरिहर पारीक, किशनगढ़ पार्षद दिनेश सिंह खंगारोत घर-घर जाकर लोकसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में मत एवं समर्थन की अपील करेंगे।

शाम 4 बजे जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, दौसा विधायक शंकर लाल, राजस्थान देवस्थान बोर्ड के चेयरमैन एसडी शर्मा ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ अजमेर रोड स्थित बनी-ठणी होटल में बैठक लेकर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के समर्थन में मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी करेंगे लघु उद्योग कर्मियों से वार्ता

केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चौधरी अजमेर में सुबह 34 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। इसके बाद तीन बजे भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करेंगे। शाम पांच बजे वे लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाएंगे।