Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंचायत राज मंत्री राठौड़ व सांसद बोहरा ने उदयगढ़ खेड़ा से फूंका चुनावी बिगुल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पंचायत राज मंत्री राठौड़ व सांसद बोहरा ने उदयगढ़ खेड़ा से फूंका चुनावी बिगुल

पंचायत राज मंत्री राठौड़ व सांसद बोहरा ने उदयगढ़ खेड़ा से फूंका चुनावी बिगुल

0
पंचायत राज मंत्री राठौड़ व सांसद बोहरा ने उदयगढ़ खेड़ा से फूंका चुनावी बिगुल

भिनाय। राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि यह उप चुनाव मेरे लिए मित्रवत धर्म निभाने जैसा है, मैं इसमें अपनी सारी उर्जा लगा दूंगा। सोमवार को क्षेत्र में उन्होंने एक दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया।

राठौड ने कहा कि अजमेर के सांसद रहे सांवर लाल जाट के साथ विश्वविद्यालय में राजनीति की एक साथ शुरूआत की, विधानसभा में भी साथ साथ पहुंचे। हम दोनों के बीच धनिष्ठ मित्रता थी। दुर्भाग्य से अजमेर में उपचनुाव हो रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा की भारी मतों से जीता हो इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। सरकार ने प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले हैं। भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में आमजन को जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पंचायत राज मंत्री राठौड़ व सांसद बोहरा ने उदयगढ़ खेड़ा से चुनावी बिगुल फूंका। सरपंच धनराज गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य रघुवीर जांगिड़ ने सभी नेताओं का माला व साफा पहना कर स्वागत किया। राममालिया में प्रधान अन्नू शर्मा, सरपंच पांचू लाल उदेनिया, भाजपा नेता बालू राम शर्मा, भागचन्द ज्याणी, बुबकिया में सरपंच लालाराम गुर्जर, महादेव जाट, सुखलाल ग्वाला, करांटी में सरपंच ममता बैरवा आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माला व साफा पहना कर भव्य स्वागत किया।

उदयगढ़़ खेड़ा, बुबकिया, करांटी व एकलसिंहा में ग्रामीणों ने पंचायत राजमंत्री राठौड़ को केले व पलाड़ा को गुड़ से तौल कर भाजपा प्रत्याशी लाम्बा को भारी मतों से जिताने का आश्वासन दिया।

एकलसिंहा में चुनावी सभा के बाद भंवर लाल बैरवा के नेतृत्व में चान्दमल बैरवा, भारत बैरवा, तेजमल बैरवा, शिवराज बैरवा, भैरू लाल बैरवा, सत्यनारायण बैरवा, धनराज बैरवा, रामाम बैरवा, महादेव बैरवा, रामनाथ बैरवा, किशन बैरवा, छोटू बैरवा, रोड़ु बैरवा, प्रभु बैरवा, छोटू लाल भील, रतन लाल भील, कालू राम भील, महावीर भील, रतन लाल बैरवा, प्रभु लाल नायक, रंग लाल व घीसा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

अराई में हुआ भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एवं जनसंपर्क

उपचुनाव के गति पकडने के साथ ही भाजपा विधायक भागीरथ चौधरी, संगठन प्रभारी हरिहर पारीक ने मुख्य बस स्टेंड पर अराई मंडल में भी सोमवार को चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश किया।

प्रधान रामलाल गेजण, अराई मण्डल अध्यक्ष निर्मल भंडिया, महामन्त्री रामसिंह राठोड़, दिनेश सोनी, जिला देहात महामंत्री समरथ सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामस्वरूप राजपुरोहित, एससी मोर्चा अध्यक्ष पंकज बोहरा समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकताओं ने विधायक चौधरी के साथ घर घर जाकर संपर्क किया।

दोपहर में झालावाड सांसद दुष्यन्त सिंह, जिला देहात महामंत्री समरथ सिंह, सुरसुरा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, महामंत्री वेदप्रकाश दाधीच, कुलदीप सुनारीवाल, नगर परिषद उपसभापति राजू बाहेती, भाजपा कार्यकर्ता हरिराम बाना, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष करतार जाट ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। कुचील गांव, ब्रजपुरा, चिताखेड़ा, सलेमाबाद, सुरसुरा, जूनदा, हरमाड़ा, बुहारू एवं तिलोनिया आदि गांवों में जनसंपर्क कर लांबा के समर्थन में वोट की अपील की।

सुरसुरा में माली समाज के 8वें सामूहिक विवाह सम्मलेन में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई और विधायक चौधरी एवं सांसद दुष्यन्त सिंह ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री पीपी चौधरी नें किशनगढ़ में लिंक रोड स्थित होटल क्रिस्टल पार्क में किशनगढ़ के प्रमुख चार्टेड अकाउटेन्ट्स एवं वकीलों के साथ बैठक कर लोकसभा उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए भाजपा के समर्थन में अधिकाधिक वोट करने की अपील की।

शाम 4 बजे अजमेर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में महिलाओं को लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

किसान मोर्चा के शैलाराम सारज, नौरत मल सिघवी, जगदीश पचेरवाल, रमा चौधरी, अविनाश जोशी, मोहन मोरवाल व अन्य कई नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने रामस्वरूप लाम्बा के पक्ष में जनसम्पर्क किया।

पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, मगरा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह रावत, तिलक सिंह रावत सरपंच दलजीत सिंह, पूर्व उप प्रधान ललित लोढ़ा, मोनू शर्मा, एसी मोर्चा जिला मंत्री सिकन्दर गोयर (उपसरपंच) ने केसरपुरा, गड्डी अर्जुनपुरा, अंसरी, अमरगढ़, लामाना, देवपुरा रानीसागर में सम्पर्क किया।

सुरेशसिंह रावत ने की भाजपा को जिताने की अपील

संसदीय सचिव एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को दातां, आखरी, सराणा, मानपुरा, नींबूकिया ढाणी, कायमपुरा, छातडी, गगवाना, गुदली, बीर, दातां, जाटिया, बलवंता, लक्ष्मीपुरा, नाहरपुरा, मशीनिया, आंबा में सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को भारी मतों से जिताने की अपील की।

भाजपा राज में मिला बेटियों को सम्मान : वंदना नोगिया

जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बांदनवाड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए कहा कि बेटियां देश की धरोहर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव और शहरों की बेटियों को मान सम्मान मिला। केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत सभी शहरों और गांवों में हर घर में शौचालय निर्माण का काम कराकर बेटियों को सुरक्षा और सम्मान दिलाया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भामाशाह स्वास्थ्य कार्ड योजना चलाकर महिलाओं को संबल प्रदान किया। जनसंपर्क के दौरान जिला प्रमुख वंदना नोगिया के साथएससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धनराज सूरजमल सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे।