Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी

पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी

0
पारदर्शिता भाजपा शासन की पहचान : सीआर चौधरी
ajmer by-election 2018 : union minister CR Chaudhary addressing press conference at bjp election office in ajmer
ajmer by-election 2018 : union minister CR Chaudhary addressing press conference at bjp election office in ajmer
ajmer by-election 2018 : union minister CR Chaudhary addressing press conference at bjp election office in ajmer

अजमेर। केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन की प्रमुख विशेषता पारदर्शिता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से हर विभाग का काम पारदर्शी तरीके से हो रहा है। पारदर्शिता से भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के साथ आम जनता को उनके हक का लाभ सीधा मिल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में दलालों की समाप्ति हुई है। वे सोमवार को भाजपा उपचुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

चौधरी ने कहा कि अजमेर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव भाजपा विकास के मुददे पर लड रही है। उन्होंने प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को योग्य, युवा और पार्टी का कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि लांबा अपने पिता सांवरलाल जाट की तरह जुझारू व्यक्तित्व के धनी हैं। लांबा की जीत अजमेर का गौरव बढाएगी।

चौधरी ने कहा कि प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान दुनिया में बढा है। दुनिया के विभिन्न देशों के कारोबारियों में भारत के प्रति विश्वसनीयता बढी है। पिछले तीन सालों में 60 बिलियन यूस डालर का भारत में निवेश हुआ है। मेक इन इंडिया और स्टार्ट अप इंडिया योजनाओं से रोजगार का सृजन हुआ है।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। शिक्षा, चिकित्सा और विकास के दूसरे सभी बुनियादी मुददों पर लक्ष्य बनाकर काम किए जा रहे हैं। काम गति और गुणवत्ता वाले हो रहे हैं। प्रतिदिन 23 किलोमीटर हाइवे निर्माण के लक्ष्य ने देश की तस्वीर बदली है। केंद्र और राज्य की सरकार हर योजना को लक्ष्यों के साथ पूरा कर रहे हैं।

चौधरी ने अपने मंत्रालय में हो रहे कामों की जानकारी देते हुए बताया कि देश में राशनिंग की ऑन लाइन और कंम्पयूटरीकृत व्यवस्था के चलते दलालों का काम समाप्त हो गया हैं। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन आसानी से पहुंच रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी निशुल्क जांच और निशुल्क दवाओं के चलते प्रदेश के लाखों लोगों तक सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से विकसित राजस्थान की नई तस्वीर बन रही हैं। इसमें हर वर्ग के हितों की योजनाएं है। सबका साथ सबके विकास के मंत्र को लेकर भाजपा देश के विकास को पारदर्शिता के साथ उंचाईयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है।

केंद्रीय राज्य मंत्री की प्रेस वार्ता में धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण राजस्थान के अध्यक्ष ओेंकार सिंह लखावत, राजस्थान लघु उद्योग के अध्यक्ष मेघराज लोहिया, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल सहित राजस्थान प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।