Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस दो, भाजपा एक में जीती - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस दो, भाजपा एक में जीती

अजमेर में वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस दो, भाजपा एक में जीती

0
अजमेर में वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस दो, भाजपा एक में जीती
वार्ड 22 से भाजपा की प्रत्याशी गायत्री सोनी रिकॉर्ड 1169 मतों से विजयी।
वार्ड 22 से भाजपा की प्रत्याशी गायत्री सोनी रिकॉर्ड 1169 मतों से विजयी।

अजमेर। अजमेर नगर निगम के लिए दो वार्डों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने एक एक वार्ड में जीत दर्ज की।

अजमेर के जवाहर स्कूल सिविल लाइंस पर सुबह आठ बजे हुई मतगणना के महज एक घंटे बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इसके अनुसार वार्ड 52 में कांग्रेस के पं. दीनदयाल शर्मा ने भाजपा के संजय गर्ग को 209 मतों से शिकस्त देकर कांग्रेस का परचम फहराया जबकि वार्ड 22 में भाजपा की गायत्री सोनी ने कांग्रेस की सावित्री गुर्जर को 1169 मतों से पराजित करके भाजपा की साख बचाने में सफलता प्राप्त की।

वार्ड 52 से कांग्रेस प्रत्याशी का विजय जुलूस।

इसी तरह अजमेर जिले की सरवाड़ नगर पालिका के वार्ड 14 के उपचुनाव में कांग्रेस की ज्योतिका जैन ने भाजपा की राधिका सोनी को 100 मतों से पराजित करने में सफलता प्राप्त की। यहां क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री डा. रघु शर्मा की प्रतिष्ठा जुड़ी थी।