Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर जिले में 333 कार्मिकों का पदस्थान, कलक्टर ने जारी किए आदेश - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर जिले में 333 कार्मिकों का पदस्थान, कलक्टर ने जारी किए आदेश

अजमेर जिले में 333 कार्मिकों का पदस्थान, कलक्टर ने जारी किए आदेश

0
अजमेर जिले में 333 कार्मिकों का पदस्थान, कलक्टर ने जारी किए आदेश

अजमेर। राजस्व मंडल की ओर से मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदों का पुनर्गठन किए जाने के बाद अजमेर कलेक्ट्रेट में पहली बार एक साथ 333 कार्मिकों को पदस्थापन भी मिल गया है। दीगर बात यह है कि इनमें तीन प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली थी। पदस्थापन के बाद जिले के समस्त उपखंड अधिकारियों को अब रीडर मिल गए हैं।

केलक्टर अशंदीप की ओर से शनिवार को पहली बारी एक साथ 333 कार्मिकों के पदस्थान की सूची जारी की गई। करीब 10 साथ बाद कलेक्ट्रेट इतना बडा बदलाव हुआ है। इससे पहले कलक्टर महावीर सिंह के कार्यकाल के दौरान 110 कार्मिकों को एकसाथ पदस्थान मिला था।

इस बार संस्थापन शाखा के सतीश कुमरार सैनी समेत 25 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को भी पदस्थापन दिया गया है। इसके अलावा 57 सहायक प्रशासनिक अधिकारी, 86 वरिष्ठ सहायक और 162 कनिष्ठ सहायकों को भी पदस्थापित किया गया है।