Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajmer Congress celebrates pcc chief Sachin Pilot's birthday-अजमेर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया सचिन पायलट का बर्थडे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया सचिन पायलट का बर्थडे

अजमेर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया सचिन पायलट का बर्थडे

0
अजमेर कांग्रेस ने केक काटकर मनाया सचिन पायलट का बर्थडे

अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी ईसर सिंह बेदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। कांग्रेस प्रदेश सचिन महेन्द्र सिंह रलावता ने कहा कि केरल में बाढ की त्रादसी को देखते हुए जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। इससे बची राशि को केरल सहायता कोष भेजा गया है। पायलट राजस्थान का भविष्य हैं, एक सोच हैं। वे प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति के बारे में भी चिंतित होते हैं। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने कहा कि पीसीसी चीफ सचिन पायलट सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। वे प्रदेश की जनता को राहत देने वाले हर मुद्दे को उठाते रहे हैं। हमने आज यह प्रण लिया है कि बूथवार प्रत्येक कार्यकर्ता कडी मेहनत के साथ कांग्रेस का हाथ मजबूत करेंगे। पायलट प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें यही हमारी तरफ से उनको शुभकामना है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता हेमन्त भाटी, विष्णु माथुर समेत बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जेएलएन के शिशु वार्ड में फल वितरण

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की बाल शिशु ईकाई विभाग में भर्ती बच्चों व उनके परिजनों को फल बांटे। इस मौके पर प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष ईश्वर टहलयानी, प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी पूसा लाल गुर्जर, आईटी सेल कांग्रेस के मनीष सेन, जाहिद हुसैन, मनोज सेन, उपाध्यक्ष चितलेश बंसल, अंकित जांगिड़, राजू गुर्जर, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सचिव राहुल चौरसिया, प्रवीण बागड़ी, अभिमन्यु वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

शहर में नजर आए बधाई के होर्डिंग

चुनावी मौसम के बीच सचिन पायलट पायलट का जन्मदिन मनाने की होड इस बार सडकों पर भी नजर आई। शहर के मुख्य चौराहों पर टिकट के दावेदार नेताओं ने सचिन को बधाई संदेश लिखे होर्डिंग हफ्तेभर पहले ही लगवा दिए। इसमें सचिन के अलावा नेताओं ने अपनी फोटो भी छपवा रखी है।

सचिन पायलट का बर्थडे मनाते समय भिडे कांग्रेसी