
अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन पर गौशाला में सेवा कार्य कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में प्रकोष्ठ संयोजक मामराज सेन, भूपेन्द्र चौहान, हेमराज सिसोदिया, समाजसेवी पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल, महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान के अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया, सावित्रीबाई फुले महिला जागृति संस्थान अध्यक्ष सुनीता चौहान आदि पदाधिकारियों ने श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज में गौमाताओं को एक टेम्पू हरा चारा तथा कबूतरशाला में मक्की दाना डाला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत व उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने व राजस्थान से जल्द से जल्द कोरोना महामारी के समाप्त होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण अशोक गहलोत ने जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा की थी इसलिए कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सादगी से गौशाला में सेवाकार्य कर उनका जन्मदिन मनाया।