Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer congress launches booth jitao bhrashtachar mitao campaign-अजमेर में कांग्रेस का रैली के साथ चुनाव प्रचार का आगाज - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में कांग्रेस का रैली के साथ चुनाव प्रचार का आगाज

अजमेर में कांग्रेस का रैली के साथ चुनाव प्रचार का आगाज

0
अजमेर में कांग्रेस का रैली के साथ चुनाव प्रचार का आगाज

अजमेर। राजस्थान में 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अजमेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस ने रविवार को ‘बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ’ अभिमान का आगाज करते हुए रविवार को शहर में रैली निकाली तथा चुनाव के लिए चंदा भी एकत्रित किया। चंदा देने वालों को मौके पर ही रसीद भी दी गई।

रैली शहर कांग्रेस कमेटी से शुरू होकर मुख्य मार्गों से गुजरी तथा रैली में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर सत्तारूढ वसुंधरा राजे सरकार और केन्द्र की मोदी नीत एनडीए गठबंधन सरकार को जमकर कोसा। लोगों को बताया किे बीजेपी की सरकार झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज हुई है, जनता से किए वादे पूरी नहीं करने वाली इस सरकार को विधानसभा चुनाव में सबक सिखना है।

शहर अध्यक्ष विजय जैन, वरिष्ठ नेता हेमन्त भाटी, महेन्द्र सिंह रलावता के नेतृत्व में निकली जन संपर्क रैली में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। भाटी ने बताया कि अब ऐसी ही रैलियां ब्लॉक स्तर पर भी निकाली जाएंगी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मोदी सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस बूथ स्तर, हर घर तक जनसंपर्क कर भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलेगी और भाजपा शासन के जनविरोधी निर्णयों को मतदाता तक पहुंचाएगी।

देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि देहात के सभी बारह ब्लॉकों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। आम मतदाता के बीच में भाजपा का असली चेहरा और चरित्र सामने लाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से जनता ऊब चुकी है और अब वह बदलाव चाहती है।