Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केन्द्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के नेता, बोले खतरे में है लोकतंत्र - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer केन्द्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के नेता, बोले खतरे में है लोकतंत्र

केन्द्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के नेता, बोले खतरे में है लोकतंत्र

0
केन्द्र सरकार पर बरसे कांग्रेस के नेता, बोले खतरे में है लोकतंत्र

अजमेर। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा गांधीजी के सत्य शांति एवं अहिंसा के संदेश को लेकर आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है! गांधीजी के जन्म स्थान साबरमती से प्रारंभ हुई यह यात्रा उनके निर्वाण स्थल राजघाट तक जाएगी।

शर्मा आज कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा कि अजमेर जिले के सीमा पर अगवानी करने के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की गंगा जमुनी तहज़ीब ख़तरे में हैं। केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार देश के संविधान को तहस-नहस कर लोकतंत्र को ख़त्म करने पर आमादा हैं।

कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देने के लिए आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है। आजादी की गौरव यात्रा निकलने की इसलिए आवश्यकता पड़ी, क्योंकि आज देश का संविधान और गणतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेस की गौरव यात्रा 42 दिन राजस्थान में चलेगी उसके बाद जयपुर में प्रवेश करेगी और वहां आमसभा होगी।

उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले की स्थिति को देखते हैं तो मोदी जी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों के लिए केंद्र को जिम्मेदार माना था लेकिन आज क्रूड ऑयल के दाम कम होने के बाद भी महंगा बेच रहे हैं। 350 रुपए में बिकने वाला रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपए पार है।

केन्द्र सरकार आमजन के ध्यान दंगों पर लगा रही है ताकि महंगाई पर किसी का ध्यान ना जाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को 2 लोग चला रहे हैं ओर 2 लोग लाभ ले रहे हैं। गरीब पीस रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक पेपर लीक हुआ तो सरकार ने तुरन्त कार्यवाही की ओर दोषियों को सजा दी। बोर्ड अध्यक्ष को निलंबित किया, कई जेल में हैं। लेकिन गुजरात मे 14 पेपर लीक हो गए कोई गिरफ्तारी नहीं, जिसमें इन्ही की पार्टी का आदमी था। गुजरात ड्रग्स तस्करी का अड्डा बन गया है। जगह जगह ड्रग्स की सप्लाई की जाती है।

राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर से लाउडस्पीकर हटाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि सतीश पूनियां नए नए नेता बने हैं उनका भविष्य क्या है यह उन्हें खुद को नहीं पता।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि देश में माहौल तनावपूर्ण है। शांति, सदभाव, प्यार, मोहब्बत का माहौल बनाने की जगह तथाकथित देश में नफरत एवं वैमनस्यता फैला रहे हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ताकतें सत्ता में काबिज हो चुकी हैं वे सांप्रदायिक ताकते हैं, फासिसी ताकते हैं, उनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है।

बीजेपी धर्म के नाम पर देश को बांटने की साज़िश रच रही है। अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी और आज़ादी हासिल की। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, देश का संविधान खतरे में है और देश खतरे में होने जैसे हालात बन गए हैं। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी और देशवासियों का कर्त्तव्य बनता है कि इन ताकतों को पहचानें।

उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में अपनी बात सभी को कहने का अधिकार है। अगर हम किसी बात से असहमत हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सुनवाई होनी चाहिए।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राजस्थान सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों की सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए बनाई गई पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं किया जा रहा और राजस्थान के सभी 25 भाजपा सांसद मौन हैं।

इस अवसर पर राजस्थान के कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, भूपेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीप कपूर, शिव कुमार बंसल, दीपक हासानी, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मी हिंगोरानी, हितेश्वर देवी, लक्ष्मी बुन्देल, अंकुर त्यागी, विपिन बैसिल, अजय शर्मा, कमल वर्मा आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले में भव्य स्वागत