![अजमेर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, यूं उडाया मोदी का मजाक अजमेर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, यूं उडाया मोदी का मजाक](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/05/ajmer-congress.jpg)
![](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/05/ajmer-congress.jpg)
अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को भाजपा नीत गठबंधन संरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर विश्वासघात दिवस मनाया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी भवन चौराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। चौराहे के बीचों बीच बडा होर्डिंग लगाया गया जिसमें मोदी सरकार के वादों को खोखला करार देते हुए उन पर कटाक्ष किया गया है। होर्डिंग पर लिखा गया है मोदी सरकार के 4 साल, देश हुआ बेहाल, किया न कोई काम केवल लंबी जुबान।
![](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/05/congress-ajmer-2.jpg)
हर खाते में 15 लाख रुपए डलवाउंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा,महिलाओं की सुरक्षा करूंगा, कालाधन वापस लाउंगा जैसे वादों की याद दिलाई गई।
कांग्रेस का कहना है कि अपने शासन काल में मोदी ने सिर्फ जुबान चलाई है, काम के काम पर कुछ भी नहीं किया। मोदी सरकार के प्रति आमजन में भारी आक्रोश है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की तथा भाजपा सरकार को ऊखाङ फेंकने का प्रण लिया।