Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन
होम Rajasthan Ajmer VIDEO अजमेर कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन

VIDEO अजमेर कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन

0
VIDEO अजमेर कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन
ajmer congress pay tribute to pandit jawaharlal nehru on 54th death anniversary

ajmer congress pay tribute to pandit jawaharlal nehru on 54th death anniversary
ajmer congress pay tribute to pandit jawaharlal nehru on 54th death anniversary

अजमेर। अजमेर कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभाीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अजमेर कांग्रेस कमेटी की ओर से अजमेर में जेएलएन मेडिकल चौराहे के समीप स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पहले बाबू मोल्ला केसरगंज स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में कमेटी सचिव बालमुकुंद टांक समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए युवा पीढी से उनके सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया। सभी कांग्रेसजनों ने इस मौके पर नेहरू के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली।

कांग्रेस सेवादल अजमेर ने मनाया ध्वजवंदन दिवस।
कांग्रेस सेवादल अजमेर ने मनाया ध्वजवंदन दिवस।

राजस्थान सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक आतिथ्य में शपथ ली गई की सभी कांग्रेस जन राष्ट्र की एकता के लिए कार्य करेंगे वह राष्ट्र विरोधी तत्वों को नेस्तनाबूद करने के लिए अपना पूरा योगदान देंगे व सांप्रदायिक ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे।

इंडोर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल की मासिक बैठक में मुख्य संगठक राकेश पारीक के सान्निध्य में भी पंडित नेहरू को याद किया गया। इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे पंडित नेहरू ने 27 मई 1964 काे नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी।

अव अवसर पर हेमंत भाटी, मनीष सेन, प्रताप सिंह यादव, शैलेंद्र अग्रवाल, विजय नागौरा, सुकेश कांकरिया, अशोक जैन, रंजीत मलिक, शिव बंसल, विष्णु माथुर, आरिफ हुसैन, सुरेश लददड़, हरिप्रसाद जाटव, देशराज मेहरा, चंदन सिंह, द्रोपती देवी, रिशी घारू, रूस्रतम अली घौसी, राजेश गोडीवाल, मंजू सोनी, गीता गुर्जर, पुनित साखंला, कांग्रेस कमेटी सचिव बालमुकुंद टांक, पीसीसी सदस्य दीपक आसानी, वार्ड 32 के अध्यक्ष रमेश सोलंकी, वार्ड 36 के अध्यक्ष योगेश गोठवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल, यूथ कांग्रेस के दिनेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, अभिलाषा विश्नोई, श्याम प्रजापति, मनीष सेठी, महेश चौहान, अरूणा कछावा, दीपक धानका, महेंद्र सिंह कटारिया सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अजमेर कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस, यूं उडाया मोदी का मजाक

BJP राज में कांग्रेस ने कलक्टर चेम्बर के सामने फूंका PM का पुतला