Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajmer Congress protest against fuel prices hike, burns Modi's effigy-पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने के विरोध में अजमेर कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने के विरोध में अजमेर कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने के विरोध में अजमेर कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

0
पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाने के विरोध में अजमेर कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला

अजमेर। पेट्रोल एवं डीजल की दरें बढ़ानेे के विरोध में अजमेर शहर में भी कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

सांसद रघु शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मोदी का पुतला दहन किया।

पार्टी के नेताओं ने राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को जनविरोधी करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका हिसाब चुकता करेगी।

सांसद शर्मा ने कहा कि बीते साढ़े चार साल से कांग्रेस लगातार पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रही है। ट्रक ऑपरेटर और पूरे देश की जनता पेट्रोल-डीजल की दरें बढ़ाए जाने से रह रहकर सडकों पर उतरते रहे हैं। लेकिन मोदी को जनता का दर्द एवं परेशानी दिखाई नहीं दे रही है।

आज पूरा देश पेट्रोल-डीजल की दरों मे बढ़ोतरी के कारण परेशान है। अभी कुछ दिन पूर्व गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिए गए। इन साढ़े चार साल में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम आजादी के 70 साल में महंगाई के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार लोगों की परेशानी को अनदेखी कर रहे हैं।

शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जनता की परेशानी के मद्देनजर राज्य की वसुंधरा सरकार को पेट्रोल-डीजल पर लगे सैस हटा देना चाहिए ताकि लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सके। पेट्रोल-डीजल के दाम का असर मालभाड़े पर पड़ने के कारण उपभोक्ता वस्तुओं की कीमत अपने आप बढ़ जाती है।