Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन

अजमेर। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को अजमेर में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसजनों ने अजमेर कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल के विलंब से आने के चलते कई कांग्रेस कार्यकर्ता लौट गए और प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया तो तय कार्यक्रम के बावजूद पहुंचे ही नहीं।

केंद्र सरकार की दूषित नीतियों के कारण आर्थिक मंदी, रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, बैंकिंग प्रणाली में गिरावट, किसानों की सर्वव्यापी समस्या के साथ साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, विवेक बंसल की अगुवाई में जिला प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम से तीन घंटे विलंब से शहर व देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेसियों का पैदल मार्च डाक बंगले से जिला कलेक्ट्रेट सरकार विरोधी नारे लगाता हुआ पहुंचा।  इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्रीगोपाल बाहेती, ललित भाटी, हेमन्त भाटी, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश चौहान, श्याम प्रजापति, कुलदीप कपूर, बालमुकंद टांक, सोनल मौर्य, देसराज मेहरा, सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

विपक्ष को कुचलने की साजिश कर रही है केंद्र सरकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक बंसल ने केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह विपक्ष को कुचलने की गंभीर साजिश कर रही है। बंसल ने अजमेर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किए गए पैदल मार्च का नेतृत्व करने और प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से देश पिछड़ता जा रहा है और देश का विकास अवरुद्ध हो गया है।

उन्होंने देश में बेरोजगारी, महंगाई, कृषि संकट, किसानों की बदहाली, निर्यात में गिरावट तथा प्रगति दर की घटती दर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश गरीबी की रेखा पर ऊपर कैसे आएगा जब केंद्र में सत्ता चला रहे लोग घमंड में चूर होकर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र को उसकी निद्रा से जगाने के लिए ही कांग्रेस ने आज का यह आंदोलन रखा है और हमारा मानना है कि कांग्रेस का यह आंदोलन केंद्र सरकार को जगाने में मील का पत्थर साबित होगा।

बंसल ने गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने की निंदा करते हुए कहा कि बदले की भावना से की जा रही इस राजनीति की कांग्रेस घोर आलोचना करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित में चुप नहीं बैठेगी और आगे भी सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के किसी भी गलत फैसले का विरोध करेगी।