
अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से संविधान निर्माता, भारत रत्न एवं दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आज माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर साहब आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जसराज जयपाल पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर, फकरे मोइन, महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, विजय नागोरा, अभिलाषा विश्नोई, सोनल मौर्य, कैलाश कोमल, सोना धनवानी, लक्ष्मी बुंदेल, विष्णु माथुर, मनीष सेठी, राजीव सिंह कच्छावा सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।