![बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/10/sddefault-9.jpg)
अजमेर। धार्मिक और सौहार्द की नगरी अजमेर शहर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधियों के बढ रहे हौसले तथा पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शबा खान के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों में निरंतर बढोतरी हो रही है। पुलिस का अपराधियों में डर खत्म होने से अजमेर शहर में दिन दहाडे लूटपाट, चेन स्नैचिंग, चोरियां, गोलीबारी, बलात्कार, छेडछाड की घटनाएं लगातासर बढती जा रही है।
असुरक्षा भरे वातावरण के बीच महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस प्रशासन इन राजनीतिक संरक्षण में पल रहे अपराधियों के आगे लाचार होकर रह गया है। महज 15 दिन के भीतर शहर में तीन बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है। महिलाओं को खास तौर पर इटीजिंग व चैन स्नैचिंग के माध्यम से परेशान करा जा रहा है। कानून और प्रशासन नाम की चीज शहर में कहीं नहीं दिखाई दे रही।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए कडे कदम उठाने का कष्ट करावें ताकि महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सुरक्षा का सपना धरातल पर साकार हो सके।