Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : देहशोषण का आरोपी डेढ साल बाद अरेस्ट - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : देहशोषण का आरोपी डेढ साल बाद अरेस्ट

अजमेर : देहशोषण का आरोपी डेढ साल बाद अरेस्ट

0
अजमेर : देहशोषण का आरोपी डेढ साल बाद अरेस्ट

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की सिविल लाइंस थानापुलिस ने देहशोषण के फरार एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि थाने में एक पीड़िता ने 13 सितंबर 2019 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपी को एक साल पांच माह बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जालौर कोतवाली थानाक्षेत्र की रामदेव कालोनी, हनुमान मंदिर के पास का रहने वाला उदयसिंह दोहरे (26) है। पुलिस आरोपी से मामले के साथ साथ फरारी के विषय में भी पूछताछ में जुटी है।