Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर जिला राइफल शूटिंग में मेयो एवं करणी शूटिंग की रही धूम
होम Rajasthan Ajmer अजमेर जिला राइफल शूटिंग में मेयो एवं करणी शूटिंग की रही धूम

अजमेर जिला राइफल शूटिंग में मेयो एवं करणी शूटिंग की रही धूम

0
अजमेर जिला राइफल शूटिंग में मेयो एवं करणी शूटिंग की रही धूम

अजमेर। अजमेर में लोहागल रोड स्थित करणी राइफल शूटिंग एकेडमी में आयोजित तीन दिवसीय पांचवीं जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मेयो संस्थान के छात्र एवं छात्रा वर्ग शूटरों ने अधिकांश पदकों पर निशाना लगाकर अपना वर्चस्व बनाया, वहीं मेजबान करणी शूटिंग के शूटरों ने भी पदक जीते।

मेयो कॉलेज के पदमनाभ सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक के साथ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ शूटर होने का सम्मान प्राप्त किया।

राजस्थान राइफल शूटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक कोरानी के अनुसार तीन दिवसीय प्रतियोगिता में युवा शूटरों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए अधिकांश पदकों पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से सीनियर एवं ओपन वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

पुरस्कार वितरण समारोह में अंतर्राष्ट्रीय शूटर डॉ राजपाल सिंह, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, बास्केट बॉल के अंतराष्ट्रीय निर्णायक विनीत लोहिया सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पदक प्रदान किए। कोरानी के अनुसार प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव हिम्मतसिंह राठौड़ के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे- राइफल-सीनियर वर्ग- पदमनाभ सिंह (मेयो कॉलेज) स्वर्ण, जयदीप सिंह, (करणी शूटिंग) रजत एवं महिपाल सिंह (मेयो कॉलेज) कांस्य पदक विजेता रहे। सीनियर महिला वर्ग प्ररेणा सिंघोदिया (करणी शूटिंग) स्वर्ण, रूबियत सिंह रजत एवं विभा सिंह कांस्य (दोनों मेयो गर्ल्स)।

जूनियर पुरुष वर्ग- पदमनाभ सिंह स्वर्ण, दिव्यराज सिंह रजत एवं अंकुल सरीन कांस्य पदक विजेता रहे (तीनों मेयो कॉलेज)। जूनियर महिला वर्ग- गायित्री सिंह स्वर्ण एवं करिश्मा रजत .(दोनों मेयो गर्ल्स) एवं प्ररेणा सिंघोदिया (करणी शूटिंग) कांस्य पदक विजेता रही।

यूथ वर्ग- राहुल गुर्जर (करणी शूटिंग) स्वर्ण, पदमनाभ सिंह (मेयो कॉलेज) रजत एवं अभिजीत जोधा (मयूर स्कूल) कांस्य पदक विजेता रहे। यूथ गर्ल्स- गायित्री सिंह स्वर्ण, करिश्मा रजत एवं प्ररेणा कांस्य पदक विजेता रहे।

10 मीटर एयर पिस्टल- सीनियर वर्ग संग्राम सिंह स्वर्ण, रणवीर सिंह रजत एवं विरेन्द्र सिंह कांस्य पदक विजेता रहे (तीनों करणी एकेडमी)। महिला वर्ग- अधिया तायल स्वर्ण एवं तानिया राठौड़ रजत (दोनों मेयो गर्ल्स) एवं अभिलाषा (करणी एकेडमी) कांस्य पदक विजेता रहे।

जूनियर वर्ग- भवानी प्रताप सिंह स्वर्ण, विरेन्द्र सिंह रजत एवं दुष्यंत चावला (तीनों करणी एकेडमी) कांस्य पदक विजेता रहे। बालिका वर्ग- अधिया तायल (मेयो गर्ल्स) स्वर्ण, संदाली सिंह रजत एवं अभिलाषा राठौड़ कांस्य पदक विजेता रही।

बालक वर्ग- भवानी प्रतापसिंह स्वर्ण, संभव जैन रजत एवं मोहित भाटी कांस्य पदक विजेता रहे (तीनों करणी एकेडमी)। बालिका वर्ग संधाली सिंह स्वर्ण, दिव्यानी राठौड़ रजत एवं श्रुतिलाल कांस्य पदक विजेता रही।

विकलांग वर्ग में शिवराज सांखला एवं राहुल राठौड़ (दोनों करणी एकेडमी)क्रमश स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता रहे। महिला वर्ग में निशा कावट ने स्वर्ण पदक जीता। ओपन साइट सीनियर वर्ग में मान्तव्य सिंह स्वर्ण, जीवराज सिंह रजत एवं अतुल डेविड कांस्य पदक विजेता रहे। जूनियर वर्ग में मान्तव्य सिंह स्वर्ण, जीवराज सिंह रजत एवं माधवेन्द्र सिंह राठौड़ कांस्य पदक विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में वर्षा राठौड़ ने स्वर्ण पदक विजेता रहे।