Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल का कार्य निष्पादन में प्रथम स्थान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल का कार्य निष्पादन में प्रथम स्थान

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल का कार्य निष्पादन में प्रथम स्थान

0
उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल का कार्य निष्पादन में प्रथम स्थान

अजमेर। राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने संपूर्ण रेलवे के कार्य निष्पादन (केपीआई इंडेक्स) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा जारी सूची में अजमेर मंडल को प्रथम स्थान मिला है। इसके तहत रेल राजस्व के अलावा समय पालन, आधारभूत ढांचा विकास, सुरक्षा कार्य, व्यापार एवं वित्तीय सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न बिंदु शामिल होते हैं।

अजमेर मंडल ने स्वयं को साबित करते हुए केपीआई इंडेक्स में देश के संपूर्ण रेलवे जोन व मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त कर खरा उतरने का गौरव हासिल किया है। परसुरामका ने बताया कि मुख्यालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिये राजस्व निर्धारित लक्ष्य को भी दो महीने पहले ही हासिल कर लिया गया है।

फरवरी में ही वर्ष 2020-21 के लिए लक्षित यात्री आय के रूप में 51.3 करोड़ रुपए के मुकाबले 51.9 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। माल भाड़ा के आय के रूप में भी 408 करोड़ रुपए की अपेक्षा 408.9 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि सके अलावा विविध आय के रूप में 70.8 करोड़ की तुलना में 80.3 करोड़ रुपए रेल राजस्व अर्जित किया गया है। अजमेर मंडल द्वारा कुल आय के परिपेक्ष में लक्षित 537.3 करोड़ रुपए के मुकाबले 541.1 करोड़ रुपए अर्जित किए गए है। उन्होंने बताया कि अजमेर मंडल में यात्रीभार भी 11.9 लाख के मुकाबले 12.9 लाख रहा है।