Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे प्रकाश से जगमगाया वन विभाग भवन
होम Rajasthan Ajmer विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे प्रकाश से जगमगाया वन विभाग भवन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे प्रकाश से जगमगाया वन विभाग भवन

0
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरे प्रकाश से जगमगाया वन विभाग भवन

अजमेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को केन्द्रीय बालिका सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय में पर्यावरण विषयक परिचर्चा और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने के लिए वन भवन परिसर को हरे कलर की एलईडी लाईट के प्रकाश से सजाया गया।

वन मण्डल अजमेर की ओर से जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण को अनुकूल बनाए रखने में वन क्षेत्र के संरक्षण की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक राजकुमार सिंह, सहायक वन संरक्षक रवि मीणा, सहायक वन संरक्षक किशोर गुप्ता, अतिरिक्त कलक्टर अरविन्द कुमार सेंगवा, स्काउट गाइड के वीफ कमिश्नर महेन्द्र विक्रम सिंह, मदस विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभागाध्यक्ष के पूर्व प्रोफसर केके शर्मा मौजूद रहे।