Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर प्रर्दशन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर प्रर्दशन

अजमेर : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर प्रर्दशन

0
अजमेर : पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों का कलक्ट्रेट पर प्रर्दशन

अजमेर। सरकारी कर्मचारियों की नई पेंशन स्कीम बंद कर पुनः पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सभांग प्रभारी जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ,गंगाशरण जाटव, ब्रतीलाल मीणा, उम्मेदमल टेलर, भांगचंद योगी ने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित से वार्ता कर ज्ञापन दिया।

इससे पहले कर्मचारी भारी संख्या में रैली के रूप में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय से विजय लक्ष्मी पार्क, अजमेर क्लब होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा मुख्य गेट को घेर लिया। कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की।

शुकवार को अजमेर जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय के समस्त नर्सिंग कर्मचारी, रेडियोग्राफर, वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मचारी, सहायक कर्मचारी, राजस्व मंडल, कलेक्ट्रेट, राजस्व मंडल कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग, विभिन्न विभागों के अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारी प्रदर्शन शामिल हुए।

राजस्थान नर्सिग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गंगाशरण जाटव ने बताया की पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए जिससे बरसों से राजकीय सेवा में रहने के बाद सेवानिवृति पर कर्मचारी अपने परिवार का भरण पोषण ठीक प्रकार से कर सके।

अध्यक्ष शर्मा ने भारी रोष प्रकट करते हुए कहा की यदि केंद्र व राज्य सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को लागू नहीं करती है तो आने वाले समय में जहां जहां भी विधानसभा के चुनाव होंगे वहां पर राज्य के कर्मचारी उन सरकारों के खिलाफ अपना रोष प्रकट करेंगे और सरकार के खिलाफ वोट देंगे।