Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Ajmer : Gulzar Ahuja become President of Indian Ladies Club-अजमेर : गुलजार आहूजा इंडियन लेडिज क्लब की अध्यक्ष मनोनीत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : गुलजार आहूजा इंडियन लेडिज क्लब की अध्यक्ष मनोनीत

अजमेर : गुलजार आहूजा इंडियन लेडिज क्लब की अध्यक्ष मनोनीत

0
अजमेर : गुलजार आहूजा इंडियन लेडिज क्लब की अध्यक्ष मनोनीत

अजमेर। इंडियन लेडिज क्लब की सभा बुधवार को लक्ष्मी पार्क में आयोजित बैठक में हुई। इसमें नए सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सभा में सचिव संध्या खंडेलवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वार्षिक पुरुस्कार वितरण भी प्रदान किए गए।

सभा के दौरान नवीन सत्र संचालन के लिए कार्यकारिणी मनोनीत की गई। इसमें गुलजार आहूजा को अध्यक्ष, मधु अग्रवाल उपाध्यक्ष, स्मिता भार्गव को सचिव, नताशा अग्रवाल सहसचिव, प्रीतु गुप्ता को कोषाध्यक्ष, इंदु गुप्ता को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में प्रतिभा चौधरी, प्रीति तोषनीवाल, मुदिता धारीवाल, दंइु जैन, रश्मि भूराणी, पूनम बैराठी, सोनिया पुरी, प्रिया गोयल, वर्षा फतेहपुरिया, गार्गी आर्य, विनीता जैन, अल्का जैन, प्रभा लखोटिया तथा संध्या खंडेलवाल को शामिल किया गया है।

90 के दशक के स्लोगन के लिए आयोजित प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मधु अग्रवाल, दूसरा पुरस्कार प्रीति तोषनीवाल तथा तीसरा पुरस्कार लक्ष्मी शाह को दिया गया। पूर्ण उपस्थिति के लिए प्रकाश बैजल, इंदू जैन, सुरभि डाणी, अल्का देश, अनुराधा भार्गव को भी सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी सदस्यों ने हाउजी खेली। अंत में क्लब सचिव संध्या खंडेलवाल ने सबका आभार जताया।