Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नवसृजित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नवसृजित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति

नवसृजित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति

0
नवसृजित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति

अजमेर। राजस्व मंडल की ओर से संपूर्ण राजस्थान के मंत्रालयिक कर्मचारियों का केडर रिव्यू होने तथा नए पुनर्गठन के पश्चात अजमेर जिले में सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 15 कार्मिकों की पदोन्नति बुधवार को हो गई।

प्रदेश में अजमेर पहला जिला है जहां पदोन्नति को सबसे पहले अमलीजामा पहनाया गया।कलेक्टर, संबंधित कमेटी सदस्यों अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन), प्रोटोकॉल अधिकारी, कोषाधिकारी, वरिष्ठ लेखाधिकारी, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित शाखा से यह संभव हो पाया।

अतिरिक्त प्रशा अधिकारी (संस्थापन) सतीश कुमार सैनी ने समस्त पदोन्नत कार्मिकों को कलेक्ट्रेट स्टाफ की ओर से बधाई दी साथ ही इसके लिए प्रयास करने वाले कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ को धन्यवाद प्रेषित किया।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू जारी