Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जुटी BJP, चुनाव प्रबंध टीम का गठन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जुटी BJP, चुनाव प्रबंध टीम का गठन

अजमेर लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जुटी BJP, चुनाव प्रबंध टीम का गठन

0
अजमेर लोकसभा उपचुनाव में जीत के लिए जुटी BJP, चुनाव प्रबंध टीम का गठन

अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी प्रचार प्रबंधन के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की मौजूदगी में पार्टी के वैशाली नगर स्थित आईटी सेन्टर बैठक आयोजित की गई। इसमें लोकसभा उपचुनाव प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा, देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने लोकसभा उपचुनाव चुनाव प्रंबधन के लिए टीम का गठन किया।

ये हैं बीजेपी चुनाव प्रंबधन की टीम के सदस्य

उपचुनाव के लिए कार्यक्रम प्रमुख शिव शंकर हेडा, सभा प्रमुख धर्मेन्द्र गहलोत, कार्यालय प्रभारी श्रीकिशन सोनगरा व सहयोगी वेद प्रकाश जोशी, कांति कुमार, अशोक यादव, प्रचार प्रमुख सोम रतन आर्य, सहयोगी संदीप गोयल, सामग्री प्रमुख पवन जैन आवास व्यवस्था प्रमुख, सुरेन्द्र सिंह शेखावत उनके सहयोगी देवन्द्र सिंह शेखावत, प्रशासनिक प्रमुख जय किशन, सोशल मीडिया प्रमुख अनुपम गोयल, मीडिया प्रमुख कंवल प्रकाश किशनानी को बनाया गया है, महावीर डांगी उनके सहयोगी होंगे। इसी तरह सूचना प्रमुख डाॅ. अरविन्द शर्मा, भोजन प्रमुख नारायण सिंह, वाहन व्यवस्था प्रमुख नवीन सोगानी रहेंगे।

पार्टी के राजस्थान संगठन महामंत्री ने आईटी विभाग को चुनाव प्रबंधन के लिए व्हाटसप ग्रुप व फेसबुक के जरिये जोड़ने के साथ-साथ वीडियो काॅफ्रेसिंग से भी कार्यकार्ताओं से संवाद करने को कहा। महापुरूषों के सभी दिवस को कैसे जन-जन तक पहुंचाएं व हमारे प्रधानमंत्री मोदी के मासिक संवाद मन कि बात को भी प्रमुखता के साथ जनता तक पंहुचाएं। इसके लिए आईटी सेल उपयोग में लिए जा रहे तरीकों को सूचीबद्ध करे।

महिला मोर्चा द्वारा चूल्हा संपर्क हर विधानसभा में 10 हजार महिलाओं मतदाताओं से संपर्क करें तथा महिला मोर्चा मांगे कमल पर कार्य करें।

युवा मोर्चा की टीम को युवा चौपाल, कमल संदेश मार्च, संकल्प यात्रा व महापुरूषों की प्रतिमा लगे चौराहों पर स्वच्छता अभियान का आयोजन कर जन-जन तक भाजपा संदेश पहुंचाए। भाजपा द्वारा संचालित काॅल सेन्टर का संगठन मंत्री एवं प्रभारी ने अवलोकन कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण विभिन्न विषयों पर चुनावी चर्चा की गई। इस बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारिक, ज्ञानेश्वर व्यास व महिला मोर्चा अध्यक्ष रशमी शर्मा भी उपस्थित रहीं। बैठक के प्रारंभ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। आईटी विभाग के संभाग प्रभारी डाॅ. अरविन्द शर्मा, जिला संयोजक अनुपम गोयल, विजय खेमाननी आदि कार्यकर्ताओं ने संगठन महामंत्री का स्वागत किया।