Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रिश्वत लेते पकड़ी गई राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी निलम्बित - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer रिश्वत लेते पकड़ी गई राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी निलम्बित

रिश्वत लेते पकड़ी गई राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी निलम्बित

0
रिश्वत लेते पकड़ी गई राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी निलम्बित

अजमेर। राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक उज्जवल अरोड़ा ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई अजमेर नगर निगम की राजस्व अधिकारी रेखा जेसवानी को निलम्बित कर दिया है।

विभाग के आधिकारिक सू्त्रों ने आज बताया कि जेसवानी को पांच मार्च को एक ठेलेवाले से तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था, लिहाजा उनका निलम्बन पांच मार्च से प्रभावी माना गया है।

जेसवानी के निलम्बन आदेश कल अजमेर पहुंचे। वह भ्रष्टाचार निवारण की विशेष अदालत के आदेश पर 20 मार्च तक जेल में रहेंगी। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय, निदेशालय जयपुर रहेगा।