Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer nagar nigam chunav, comedian mushtaq khan, poll campaign, ajmer congress, ajmer news, ajmer hindi news
होम Rajasthan Ajmer मताधिकार लोकतंत्र की शक्ति है : मुस्ताक खान

मताधिकार लोकतंत्र की शक्ति है : मुस्ताक खान

0
मताधिकार लोकतंत्र की शक्ति है : मुस्ताक खान

अजमेर। सिने जगत के प्रसिद्ध कॉमेडियन मुस्ताक खान ने कहा कि मताधिकार ही लोकतंत्र की शक्ति है। लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। हमें अपने मत का सदुपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश एवं प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।

खान आज नगर निगम अजमेर चुनाव 2021 में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सघन जनसंपर्क के दौरान अजमेर के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कॉमेडियन मुस्ताक खान ने आज सुबह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत कर देश एवं प्रदेश की उन्नति की दुआ की।

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन मुस्ताक खान ने आज अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में नगर निगम चुनाव 2021 में कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में वार्ड नंबर. 9,10,58.50.42 मे बैंड ढोल धमाकों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस प्रत्याशियों को के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कॉमेडियन मुस्ताक खान के जनसंपर्क पर प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा जिसे काबू करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

कॉमेडियन मुस्ताक खान ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि वे वेब सीरीज में परोसी जा रही अश्लीलता का समर्थन नहीं करते हैं और भविष्य में उनका राजनीति में आने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और वे स्वस्थ मनोरंजन पर विश्वास रखते हैं।

फिल्म अभिनेता मुस्ताक खान ने कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ हुसैन, राजेश पालीवाल, मनीष सेठी, श्याम प्रजापति, नरेश सत्यावना, दीनदयाल शर्मा, हिमांशु गर्ग के साथ जनसंपर्क किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष अमोलक सिंह छाबड़ा, महेश चौहान, विपिन वेसिल, दयानंद चतुर्वेदी, अंकुर त्यागी, सौरभ यादव, नितिन जैन, लोकेश चारण, धर्मेंद्र शर्मा, नीरज यादव, दिनेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।