Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम : भाजपा फिर भारी, बोर्ड बनाने की तैयारी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम : भाजपा फिर भारी, बोर्ड बनाने की तैयारी

अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम : भाजपा फिर भारी, बोर्ड बनाने की तैयारी

0
अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम : भाजपा फिर भारी, बोर्ड बनाने की तैयारी


अजमेर।
नगर निगम अजमेर के चुनाव में कुल 80 वार्डों में से भाजपा ने 48 वार्डों में जीत कर एक बार फिर निगम पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। स्पष्ट बहुमत होने से इस बार भी बीजेपी का बोर्ड बनना तय है। कांगेस को 18 वार्डों में जीत मिली है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 13 वार्डों में परचम लहराया है। एक वार्ड में आरएलपी उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। वहीं केकडी नगर पालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है।

दीगर बात यह है कि विधायक वासुदेव देवनानी के निवास वाले वार्ड में भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा पाराशर को जीत मिली लेकिन अनिता भदेल के वार्ड में भाजपा और कांग्रेस दोनों को पछाड कर निर्दलीय बीना टांक ने बाजी मारी।

चुनाव परिणामों में वार्ड संख्या 66 से भाजपा उम्मीदवार तथा प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी नीरज जैन सबसे कम एक वोट के अंतर जीत दर्ज की। जीत का अंतर कम होने पर कांग्रेस उम्मीदवार के एतराज करने पर उनका परिणाम कुछ देर रोक लिया गया था, जिस पर जैन ने मौके पर ही मीडिया के समक्ष प्रशासन पर कांग्रेस सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत भाजपा के ज्ञान सारस्वत ने हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 2842 मतों से हराया है।

चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेंद्र सिंह रलावता के भाई एवं नगर निगम से सेवानिवृत्त उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता भी चुनाव जीते हैं। शहर भाजपा के अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाडा की पत्नी बृजलता हाडा भी चुनाव जीती है। अजमेर में महापौर की कुर्सी अनुसूचित जाति महिला वर्ग से आरक्षित है इसलिए माना जा रहा है कि बृजलता की इस बार लॉटरी खुल सकती है।

अजमेर निगम में उपमहापौर पद के लिए भाजपा से अनेक दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें नीरज जैन के अलावा ज्ञान सारस्वत, अजय वर्मा, देवेंद्र सिंह शेखावत, वीरेंद्र वालिया एवं धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि शामिल हैं।

वार्ड संख्या  : कौन कहां से जीता

वार्ड संख्या एक में कांग्रेस के बनवारी लाल शर्मा ने भाजपा के सतीश बंसल को 409 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 2 में भाजपा के मनोज कुमार ने निर्दलीय मनोज बैरवा को 800 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 3 में भाजपा की प्रतिभा पाराशर ने निर्दलीय संध्या काबरा को 450 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 4 में भाजपा के ज्ञानचंद सारस्वत ने कांग्रेस के राजीव सिंह कच्छावा को 2842 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 5 में भाजपा के अजय ने कांग्रेस की प्रेम कंवर को 696 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 6 के निर्दलीय कुंदन वैष्णव ने निर्दलीय मनोज कुमार शर्मा को 100 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 7 में आरएलपी की गीता की ने भाजपा की वंदना नरवाल को 416 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 8 में भाजपा के सुभाष जाटव ने कांग्रेस के हेमन्त जसौरिया को 662 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 9 में भाजपा की अंजली ने निर्दलीय असद रजा कुरैशी को 138 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 10 में भाजपा के राजू साहू ने निर्दलीय मुकेश कुमार को 252 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 11 में निर्दलीय अजहर खान ने निर्दलीय फारूख हसन सिद्दकी को 217 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 12 की निर्दलीय शाहजंहा बीबी ने निर्दलीय सुहालिया खान को 296 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 13 में निर्दलीय मोहम्मद शाकिर ने निर्दलीय महमूद खान को 3 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 14 में भाजपा की हेमलता बंसल ने कांग्रेस की भावना चौहान को 432 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस के नकुल खंडेलवाल ने निर्दलीय मयंक गुप्ता को 13 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 16 में भाजपा की भारती ने कांग्रेस के हिमांशु गर्ग को 139 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 17 में भाजपा के विक्रम तंबोली ने निर्दलीय विनय को 517 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 18 में निर्दलीय पिंकी ने भाजपा के मुकेश मेघवंशी को 889 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 19 में भाजपा की सीता टांक ने निर्दलीय रेखा देवी को 35 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 20 में कांग्रेस की हितेश्वरी ने भाजपा की ममता शर्मा को 361 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 21 में भाजपा की किरण ने निर्दलीय चंद्रप्रकाश बोहरा को 981 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 22 में भाजपा के हेमन्त सुनारीवाल ने कांग्रेस की नीता केन को 146 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 23 में निर्दलीय नरेश सारवान ने निर्दलीय अमृत लाल नहारिया को 277 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 24 में भाजपा के लोकेश वर्मा ने कांग्रेस पुष्पा शर्मा को 82 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 25 में भाजपा के बलराम कृष्ण नायक ने निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार को 20 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 26 में कांग्रेस की रश्मि हिंगोरानी ने भाजपा के जितेन्द्र कुमार रंगवानी को 357 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 27 में निर्दलीय विनोद कुमार ने कांग्रेस की राखी टोनी को 428 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 28 में भाजपा की भारती जांगिड ने निर्दलीय प्रत्याशी गायत्री सोनी को 538 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 29 में भाजपा की हेमलता खत्री पूर्व में ही निर्विरोध चुनी गई।
वार्ड संख्या 30 में निर्दलीय मोहम्मद वसीम ने कांग्रेस के राजेश यादव को 888 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 31 में भाजपा की सुनीता चौहान ने कांग्रेस की माधवी को 596 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 32 में कांग्रेस के आरिफ खान ने भाजपा के परवीन्दर सिंह हांडा को 1123 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 33 में निर्दलीय जावेद खान ने भाजपा के गणेश सिंह रावत को 215 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 34 में भाजपा के महेन्द्र राव ने निर्दलीय सरला को 434 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 35 में भाजपा की भावना चौहान ने निर्दलीय तरूणा गहलोत को 536 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 36 में भाजपा के पृथ्वी सिंह ने निर्दलीय जय सिंह रावत को 782 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 37 में भाजपा के सोहन सिंह ने कांग्रेस के वीर सिंह को 493 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 38 में भाजपा के देवेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस के ईश्वर टहनयानी को 539 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 39 में भाजपा के राधिका गुर्जर ने कांग्रेस की पायल गुर्जर को 695 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 40 में भाजपा की निर्मला शर्मा ने कांग्रेस की रजनी कच्छावा को 836 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 41 में भाजपा की नीतू मिश्रा ने कांग्रेस की वनिता को 447 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 42 में कांग्रेस के श्यामसुन्दर ने भाजपा के संदीप माखीजानी को 89 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 43 में निर्दलीय काजल यादव ने भाजपा की बीनू को 836 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 44 में कांग्रेस की द्रोपदी ने भाजपा की विस्मिता चितौडिया को 242 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 45 में निर्दलीय बीना टांक ने भाजपा की मनीषा कुमारी गौड को 73 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 46 में भाजपा के हेमन्त सांखला ने कांग्रेस के धर्मेन्द्र नागवाल को 1212 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 47 में भाजपा की कुसुमलता चंदावत ने कांग्रेस की किर्ती हाडा को 164 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 48 में कांग्रेस की चंचल देवी ने भाजपा के अशोक कुमार को 1459 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 49 में कांग्रेस की लक्ष्मी ने निर्दलीय निलिमा चितौड़िया को 224 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 50 में कांग्रेस के नरेश कुमार ने भाजपा डॉ. नेहा भाटी को 1000 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 51 में भाजपा की ब्रजलता हाडा ने कांग्रेस की किरण को 1159 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 52 में भाजपा की शीलम ने कांग्रेस की मधुबाला को 317 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 53 में कांग्रेस के कुशाल कोमल ने भाजपा के सत्यनारायण कोमल को 254 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 54 में कांग्रेस के सुनील ने निर्दलीय मदन कुमार को 704 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 55 में भाजपा के रजनीश चौहान ने कांग्रेस के विनोद आसनानी को 279 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 56 में भाजपा की अंजना शेखावत ने कांग्रेस की शिंवागी समीर शर्मा को 469 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 57 में निर्दलीय रणजीत सिंह ने कांग्रेस के दीपक को 37 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 58 में कांग्रेस के मनीष सैनी ने भाजपा के चन्द्रशेखर शर्मा को 86 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 59 में निर्दलीय श्रवण कुमार ने भाजपा के बलराज कच्छावा को 310 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 60 में भाजपा की डिम्पल शर्मा ने निर्दलय आभा भारद्वाज को 196 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 61 में भाजपा के गीता देवी ने कांग्रेस की मीनाक्षी को 4 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 62 में निर्दलीय नरेन्द्र ने निर्दलीय विकास चन्द जैदिया को 684 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 63 में भाजपा के राजेन्द्र सिंह राठौड ने निर्दलीय शौकत अली को 2218 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 64 में भाजपा की रिंकू जादम ने कांग्रेस की मोनिका सतरावला को 1007 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 65 में नौरतमल गुर्जर ने भाजपा के सत्यनारायण शर्मा को 1290 को मतों से हराया।
वार्ड संख्या 66 में भाजपा के नीरज जैन ने कांग्रेस के गणेश चन्द्र चौहान को एक मत से हराया।
वार्ड संख्या 67 में भाजपा की नलिनी ने निर्दलीय इन्दू को 693 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 68 में कांग्रेस की अनिता चौरसिया ने भाजपा की इंद्रा यादव को 36 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 69 भाजपा के अशोक मुदगल ने कांग्रेस के दीनदयाल को 321 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 70 में भाजपा के कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कांग्रेस के राजेश शर्मा को 332 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 71 में भाजपा के रमेश सोनी ने कांग्रेस की मोनिका को 516 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 72 में कांग्रेस के गजेन्द्र सिंह ने भाजपा के गोपाल शर्मा को 456 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 73 में भाजपा की प्रियंका सांखला ने कांग्रेस की चन्द्रकान्ता देवी को 795 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 74 में भाजपा की रूबी जैन ने कांग्रेस की कन्या देवी को 590 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 75 में भाजपा के रमेश चेलानी ने निर्दलीय सतीश कुमार वर्मा को 298 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 76 में भाजपा के अतीश माथुर ने कांग्रेस के समीर भटनागर को 860 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 77 में भाजपा के दीपेन्द्र कुमार लालवानी ने निर्दलीय हरिराम कोडवानी को 1685 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 78 में कांग्रेस के हमीद खान ने भाजपा के कृष्ण कुमार को 1442 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 79 में भाजपा के वीरेन्द्र कुमार वालिया ने निर्दलीय बबीता विश्नोई को 1087 मतों से हराया।
वार्ड संख्या 80 में भाजपा के धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने कांग्रेस के मुबारक अली चीता को 346 मतों से हराया।