Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लोकसभा उप चुनाव में 18 लाख 43 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer लोकसभा उप चुनाव में 18 लाख 43 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान

लोकसभा उप चुनाव में 18 लाख 43 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान

0
लोकसभा उप चुनाव में 18 लाख 43 हजार मतदाता कर सकेंगे मतदान

अजमेर। अजमेर लोकसभा उप चुनाव में इस बार 18 लाख 43 हजार 21 मतदाता मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी  गौरव गोयल ने बताया कि मतदाता सूचियों के प्रारूप का अन्तिम प्रकाशन मंगलवार 2 जनवरी को किया गया।

मतदाता सूचियों के प्रारूप के अनुसार जिले में कुल 18 लाख 43 हजार 21 मतदाता पंजीकृत है। इनमें से 18 लाख 40 हजार 686 सामान्य तथा 2 हजार 335 सर्विस मतदाता है। जिले में सामान्य पुरूष मतदाता 9 लाख 41 हजार 267, महिला मतदाता 8 लाख 99 हजार 386 तथा अन्य 33 है।

सर्विस मतदाताओं में पुरूष 2 हजार 308 तथा महिलाएं 27 है। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 2 लाख 63 हजार 331, पुष्कर में 2 लाख 25 हजार 669, अजमेर उत्तर में 2 लाख 3 हजार 345, अजमेर दक्षिण में 2 लाख 3 हजार 313, नसीराबाद में 2 लाख 15 हजार 14, मसूदा में 2 लाख 55 हजार 826, केकड़ी में 2 लाख 45 हजार 141 तथा दूदू में 2 लाख 29 हजार 47 कुल सामान्य मतदाता है।

उन्होंने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 35 हजार 804 पुरूष, एक लाख 27 हजार 522 महिला तथा 5 अन्य मतदाता है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 15 हजार 991 पुरूष, एक लाख 9 हजार 673 महिला तथा 5 अन्य मतदाता है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 2 हजार 473 पुरूष, एक लाख 863 महिला तथा 9 अन्य मतदाता है।

अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 2 हजार 530 पुरूष, एक लाख 776 महिला तथा 7 अन्य मतदाता है। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 9 हजार 830 पुरूष, एक लाख 5 हजार 182 महिला तथा 2 अन्य मतदाता है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 30 हजार 942 पुरूष, एक लाख 24 हजार 880 महिला तथा 4 अन्य मतदाता है।

केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 24 हजार 657 पुरूष, एक लाख 20 हजार 483 महिला तथा एक अन्य मतदाता है। इसी प्रकार दूदू विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 19 हजार 40 पुरूष तथा एक लाख 10 हजार 7 महिला मतदाता है। इस विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अन्य मतदाता नहीं है।