Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 190वीं जयंती मनाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 190वीं जयंती मनाई

अजमेर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 190वीं जयंती मनाई

0
अजमेर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूले की 190वीं जयंती मनाई

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज मराठी काव्य की अग्रदूत, प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्रीबाई फुले की 190वीं जयंती मनाई गई।

अजमेर क्लब के समीप ज्योतिबा फुले स्मारक पर मां सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती के मौके पर सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच, मां सावित्रीबाई फुले महिला सैनी संस्थान के साथ साथ कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कमोबेश सभी ने सावित्रीबाई फुले के लिए अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने समाजसेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया तथा देश की महिलाओं को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। आज के दिन बालाजी सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। अखिल भारतीय भीम सेना ने भी सावित्री बाई फूले जयंती मनाई।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहेती, पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल, महेश चौहान, बालमुकुंद टाक, सबा खान, मामराज सैन, पार्षद गणेश चौहान, विजय गहलोत, मंजू बलाई, मनीषा मीणा, नरेंद्र तुनवाल, आशा तुनवाल, चेतन सैनी, दिलीप गढवाल, धर्मेंद्र टाक, सुमित मित्तल, हेमराज खारोलिया, तुषार सिंह यादव, रोहित चौहान, राकेश गुर्जर, अजय टाक आदि ने सोशल में डिस्टेंस मेंटेन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।