Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
ajmer : sindhi social organizations pays tribute to Naval Rai Bachchan-नवलराय बच्चाणी के निधन पर सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer नवलराय बच्चाणी के निधन पर सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल

नवलराय बच्चाणी के निधन पर सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल

0
नवलराय बच्चाणी के निधन पर सामाजिक संगठनों में शोक का माहौल

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक 93 वर्र्षीय नवलराय बच्चाणी के असामयिक निधन से शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई और सभी ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उनके द्वारा समाज के सभी क्षेत्रों में किये अस्मरणीय योगदान को याद किया।

दादा बच्चाणी अजमेर के सामाजिक संगठनों के साथ शैक्षणिक संस्थाओं की गतिविधियों में पूर्ण रूप से जुडे हुए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों को निःशुल्क चिकित्सीय सेवाएं देकर अनूठी मिसाल कायम की थी। राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष रहते हुए राज्य भर में पहली बार संस्कृति को बढावा देने के लिए सांस्कृतिक रथयात्रा निकाली थी जिसमें युवा व मातृशक्ति को जोडा गया था और अजमेर पश्चिम के विधायक रहते हुए सभी नागरिकों को आम कार्यकर्ता की तरह सहयोग करने के कारण आमजन के दिलो में राज किया।

राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के सदस्य रहते हुए आपने देशभर में सिन्धी भाषा की कक्षाएं लगाकर डिप्लोमा कोर्स को बढावा दिया। ऐसा ही सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान की वीर गाथा सिन्धी व हिन्दी में प्रकाशन करवाने के साथ देशभर में संगोष्ठियों के माध्यम से प्रेरणा देते रहे। उनके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।

समिति मार्गदर्शक मण्डल के महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी ईसरदास,स्वामी आत्मदास, भाई फतनदास, दादा नारायणदास, महेश तेजवाणी, गिरधर तेजवाणी, अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कोषाध्यक्ष हरी चंदनाणी, प्रचार सचिव प्रकाश जेठरा, उपाध्यक्ष-राधाकिशन आहूजा, जीडी वृंदाणी, जगदीश अबिचंदाणी, नरेन शाहनी भगत, भगवान कलवाणी, हरीश वर्याणी, एमटी भाटिया, ईसरसिंह बेदी, हरीश झामनाणी, नारायणदास हरवाणी, गुरूबक्ष मीरानी, अशोक तेजवाणी, नारायणदास थदाणी, गोविन्द खटवाणी,रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, प्रकाश मूलचंदाणी, पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणीमंत्री-हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, दिशा किशनानी, महेश मूलचंदाणी, हरीश खेमाणी, भगवान साधवाणी, आईजी भम्भाणी, रमेश एच.लालवाणी, जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी वाघाणी,प्रकाश छबलाणी, कमल लालवाणी, हरिराम कोडवाणी, मोहन चेलाणी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, राजेश , नारायणदास रामचंदाणी, मोहन सोनी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, अजमेर सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत – आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति – चंदवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु ज्योति सेवा समिति, झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति,ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोला भाटा,सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा, सिन्धी सेवा समिति, हरिभाउ विस्तार, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, संत कंवर राम मंडल, जेएमडी ग्रुप, सिंधी युवा संगठन, निर्मल धाम दरबार, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया(युवा शाखा) के कार्यकर्ताओं ने गहरा शाक प्रकट किया है।